{"_id":"5ad1f62f4f1c1b85028b483c","slug":"boy-try-to-rape-six-year-old-girl-in-haridwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहन ने दिखाई सूझबूझ तो वहशियों का शिकार होने से बची छह साल की बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन ने दिखाई सूझबूझ तो वहशियों का शिकार होने से बची छह साल की बच्ची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ी बहन की सूझबूझ से छोटी बहन हवस का शिकार होने से बाल - बाल बच गई। घटना रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में घटित हुई।
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी युवक को शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले एक परिवार के यहां युवक का आना जाना था।
शुक्रवार शाम भी युवक घर पहुंचा था। तब परिवार की दो बेटियां घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि युवक बहला फुसलाकर दोनों बच्चियों को पास में ही सुनसान स्थान पर ले लिया।
विज्ञापन
छह साल की बालिका सकुशल बरामद
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी बहन तुरंत ही वहां से भाग खड़ी हुई। घर पहुंची बालिका ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। हक्के- बक्के रह गए परिजन तुरंत आसपास के लोगों के साथ दौड़कर वहां पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुका था और छह साल की बालिका सकुशल बरामद हो गई।
परिजन ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि आरोपी सोनू पुत्र घनश्याम निवासी लेबर कालोनी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी एक होटल में वेटर है। उसका बच्चियों के घर आना जाना था। बालिका के पिता ने इस संबंध में रेप के प्रयास, अपहरण, पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।