फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boy scorched and dead during Fire broke out in house dehradun

मजदूर पिता को खाना देने आया था बेटा, शॉर्ट सर्किट से मकान में भड़की आग में झुलसकर मौत

Wed, 29 May 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 May 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Boy scorched and dead during Fire broke out in house dehradun
मकान में आग लगने से 17 साल के बालक की मौत - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। इस दौरान आग में झुलसने से एक बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिन में करीब दो बजे पटेलनगर के यूनियन बैक के पास गली में एक मकान में अचानक आग लग गई। लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। 
विज्ञापन


फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग को शांत किया लेकिन तब तक मकान के अंदर मौजूद एक युवक राहुल(17) बुरी तरह से झुलस चुका था। युवक को अस्पताल पुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लग गई आग

पुलिस के मुताबिक, मकान चंद्रबनी निवासी रमेश चतुर्वेदी का है। साल 2014 से वह अपने परिवार के साथ इस मकान में रह रहे थे। उस घर के निचले हिस्से में फॉम के गद्दे बनाने का काम होता है। इस काम में रोहताश, बॉबी और गुड्डू उसकी मदद करते है। 

मंगलवार को पित्थुवाला निवासी राजमिस्त्री पप्पू उसके यहां काम कर रहा था। इस दौरान पप्पू का बेटा राहुल दोपहर में उसे खाना देने वहां आया था। वह पंखे के नीचे लेटकर आराम कर रहा था, लेकिन इस दौरान वहां शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। 

इतना वह वहां से निकल पाता आग तेज भड़क चुकी थी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर युवक को बाहर निकाला, लेकिन वह झुलस चुका था। वहीं इलाज के दौरान डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। 

जान बचाने को दौड़ा राहुल, धुएं के गुब्बार में फंसा

आग की लपटों के बीच फंसे राहुल ने खुद को बचाने की भरसक कोशिश की थी, लेकिन धुएं का गुब्बार उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गया। किशोर गोदाम के अंदर से निकलने वाले रास्तों से भी पूरी तरह परिचित नहीं था। प्रथम दृष्टया किशोर की मौत की वजह धुएं से दम घुटना ही बताई जा रही है। हालांकि मौत की सही वजह बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगी।

पटेलनगर के चंद्रबनी निवासी व्यापारी रमेश चतुर्वेदी के गद्दे के गोदाम में मंगलवार को आग इतनी तेजी से फैली कि कोई कुछ नहीं कर पाया। अफरातफरी में हर कोई जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागा। जब तक अंदर फंसे राहुल की कर्मचारियों और उसके पिता को याद आई तब तक काफी देर हो चुकी थी। दरअसल, शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग गोदाम के बाहरी हिस्से में लगी थी। जिसकी वजह से अंदर से बाहर और बाहर से अंदर जाना बेहद मुश्किल था। आग के साथ धुएं के गुब्बार ने पूरे गोदाम को अपनी आगोश में लिया हुआ था।

अंदर फंसा राहुल पहली बार गोदाम के अंदर गया था। वह गोदाम की पूरी स्थिति से परिचित नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक एक बार राहुल की चीख की आवाज सुनाई दी थी। निसंदेह वह बचने को इधर से उधर जरूर दौड़ा होगा, लेकिन धुआं उसकी सांसों पर भारी पड़ता चला गया। आईएसबीटी चौकी प्रभारी सचिन पुंडीर ने बताया कि जिस समय राहुल को गोदाम के अंदर से बाहर निकाला गया था, उसकी सांसे चल रही थी। 

शरीर का कोई हिस्सा भी नहीं जला था। बेटे की मौत से पिता पप्पू बदहवास हालत में है। पिता का कहना था कि भोजन देकर घर चला जाता तो उसके लाडले की जिंदगी बच जाती है। वो उस समय को कोस रहे थे, जब बेटा गोदाम के अंदर गर्मी से बचने के लिए चला गया था। 

...तो हो सकती थी बड़ी अनहोनी
गनीमत रही कि व्यापारी रमेश चतुर्वेदी का परिवार इस दौरान मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। गोदाम के ऊपरी हिस्से में चतुर्वेदी का परिवार रहता है। गोदाम से निकली आग की लपटों ने पहली मंजिल पर रखे सामान को भी पूरी तरह जला दिया है। 

बड़े बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
जमिस्त्री पप्पू के परिवार में बडे़ बेटे राहुल की मौत से कोहराम मचा हुआ है। पप्पू के तीन बेटे और एक बेटी है। राहुल इनमें सबसे बड़ा था। पास में काम करने के कारण राहुल अपने पिता के लिए दोपहर का भोजन लेकर गोदाम पहुंचा था। शायद होनी का यही मंजूर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed