फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy fell in ditch for save his phone in mussoorie

फोन बचाते-बचाते खाई में गिरा युवक, अटक गई सबकी सांसे, फिर...

Tue, 12 Sep 2017 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 12 Sep 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
boy fell in ditch for save his phone in mussoorie

मसूरी में एक युवक अपना मोबाइल खाई में गिरने से बचाते-बचाते खुद खाई में गिर गया। गहरी खाई से युवक को निकालने के लिए आईटीबीपी, पुलिस और फायर कर्मियों ने साढ़े चार घंटे का रेस्क्यू कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हल्की चोर्टें आईं हैं, जिनके इलाज के लिए उसे मसूरी के सेंट मैरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सोमवार शाम करीब 7:30 बजे लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के मेस में काम करने वाला 27 वर्षीय राहुल फायर स्टेशन के पास से गुजर रहा था। अचानक उसका मोबाइल फोन हाथ से छूटा और खाई में गिर गया।

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती

boy fell in ditch for save his phone in mussoorie
फोन बचाने के लिए राहुल जैसे ही खाई की तरफ झुका तो पैर लड़खड़ा गए। अगले ही पल राहुल भी खाई में गिर गया। यह वाकया देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें अटक गईं। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मसूरी कोतवाली इंचार्ज गणेश कोठियाल मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे।

साथ ही आईटीबीपी और फायर कर्मी भी पहुंच गए। अंधेरे में युवक को खाई में तलाशना बेहद मुश्किल काम था। करीब साढ़े चार घंटे के बचाव अभियान के बाद युवक को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसके शरीर पर कुछ चोटें आईं हैं, जिनके इलाज के लिए पुलिस ने 108 एंबुलेंस बुलाकर उसे सेंट मैरी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed