{"_id":"5b011dcb4f1c1b1a5e8b5c09","slug":"boy-eat-poison-for-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल को लेकर बहनों से हुआ किशोर का झगड़ा, फिर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल को लेकर बहनों से हुआ किशोर का झगड़ा, फिर दे दी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sun, 20 May 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
mobile
मोबाइल को लेकर बहनों से झगड़ा होने के बाद एक किशोर ने जहर खा लिया। एसटीएच में उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
काबुल का बगीचा निवासी मोइन अहमद (15) अपने पिता अख्तर अली के साथ पंखा रिपेयरिंग करने में हाथ बंटाता था। शुक्रवार को मोइन का अपनी बहनों के साथ मोबाइल फोन को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
झगड़े के बाद उसने घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान आधी रात के बाद उसने दम तोड़ दिया। सुबह मेडिकल चौकी पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। अख्तर के पांच बच्चे हैं। बच्चों के बीच विवाद होने पर बड़ों ने मामूली बात समझकर हस्तक्षेप नहीं किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन