बिस्तर पर सोते समय हाथ में आ गया सांप, नींद खुलते ही युवक ने देखा और फिर...
एक युवक अपने बिस्तर पर आराम से सो रहा था। तभी वहां सांप आ गया। युवक की नींद खुली तो वह उसके हाथ पर था। इसक बाद जो हुआ वो हैरान कर देगा। पढ़िए...
मंगलवार की रात को घर में सो रहे 25 वर्षीय युवक को सांप ने काट लिया, जिससे युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए डॉक्टर के यहां ले गए, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार ना होने पर परिजन उसका झाड़ फूंक कराने लगे। इस दौरान उसकी मौत हेा गई। थक हारकर परिजनों ने शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ा खुर्द गांव निवासी किशन सिंह का 25 वर्षीय बेटा पोपिन कुमार रोजमर्रा की तरह मंगलवार की रात में भी अपने परिवार वालों के साथ अपने कमरे में बेड पर सोया था। बताया जाता है कि आधी रात के लगभाग एक सांप पोपिन के बेड पर चढ़ गया तथा उसने पोपिन के कंधे पर काट लिया।
चार माह पहले ही हुई थी शादी
इस दौरान पोपिन की नींद खुल गई। उसने उठकर देखा तो बेड पर सांप पड़ा देखकर उसके होश उड़ गये तथा उसने शोर मचा दिया। इस पर परिवार के अन्य लोग मौके पर आ गए तथा पोपिन ने उन्हें सांप के काट लिए जाने की जानकारी दी।
परिवार वाले उसे इलाज के लिए पहले मुंडाखेड़ा गांव में एक चिकित्सक के यहां ले गए लेकिन उसकी हालत में सुधार ना होने पर परिजन व ग्रामीणों ने उसका झाड़ फूंक करने वाले डेरियों झबरेड़ा के भगतोवाली व मुजफ्फरनगर के मीरापुर जानसठ में ले गए।
लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इसके बाद परिजन व ग्रामीणों ने उसके शव को बालावाली स्थित गंगा नदी में बहा दिया। परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि युवक की अभी चार माह पहले ही शादी हुई थी।