{"_id":"59272e2b4f1c1b7e4e535d6e","slug":"boy-commit-suicide-in-front-of-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ट्रेन के आगे कूद दे दी जान, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने ट्रेन के आगे कूद दे दी जान, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 26 May 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद जो युवक के खुदकुशी करने की वजह सामने आयी उसने सबको हैरनी में डाल दिया।
विज्ञापन
दरअसल, युवक कमर दर्द की शिकायत से पीड़ित था। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने दोस्त को फोन पर इसकी सूचना दी। टिहरी के गोसिल निवासी अंकित पंवार (24) नेहरू कालोनी के मोहकमपुर में अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे के करीब अंकित ने अपने दोस्त को फोन कर कहा कि वह ट्रेन के आगे कू दकर आत्महत्या कर रहा है। वह कमर के दर्द से आजिज आ चुका है। अब जीना नहीं चाहता है। दोस्त ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
इसी बीच सहारनपुर से देहरादून आ रही ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। जोगीवाला चौकी प्रभारी सचिन पुंडीर ने बताया कि एक साल पहले जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान उसे कमर में दर्द की शिकायत हुई। काफी इलाज के बाद भी दर्द कम नहीं हो रहा था। आत्महत्या के पीछे यही वजह सामने आई है।