फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boy child killed in bus accident haldwani 

उत्तराखंड: बस की चपेट में आकर बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, एसआई घायल

Thu, 17 Jan 2019 08:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 17 Jan 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
Boy child killed in bus accident haldwani 
बस हादसे में बच्चे की मौत

बनभूलपुरा थाने के पास चोरगलिया रोड पर बुधवार अपराह्न तेज रफ्तार बस ने चार साल के बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई जबकि उसका भाई घायल हो गया।

विज्ञापन


हादसे के बाद लोग भड़क गए और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने करीब तीन घंटे तक पथराव किया और दो बार आगजनी की कोशिश की। पथराव से दो बसें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन


कोतवाल और एसएसआई सहित कई लोग घायल हो गए। पत्रकार और छायाकारों को भी चोट लगी है। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए दो बार लाठीचार्ज करना पड़ा। बवाल के आरोप में पुलिस ने लाइन नंबर 17 निवासी वारिस सहित दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 निवासी सईद का चार साल का बेटा अदनान और छह साल का जुबैर बुधवार अपराह्न तीन बजे छोटी साइकिल लेकर ट्यूशन पढ़ने गए थे। मोड़ पर पहुंचते ही चोरगलिया की तरफ से आ रही निजी बस (यूपी 03-4743) ने साइकिल को टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए।

आसपास के लोग दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। इधर, लोगों ने बस को रोककर पथराव शुरू कर दिया। चालक ने थाने में घुसकर जान बचाई। चोरगिलया की तरफ जा रही केमू की बस (यूए 12-1214) को भी गुस्साए लोगों ने रोक लिया।

बस में सवार यात्री निकलकर भाग खड़े हुए। गुस्साए लोगों ने चोरगलिया रोड पर बस और टेंपो संचालन बंद करने की मांग को लेकर पथराव शुरू किया। पथराव से कोतवाल विक्रम सिंह राठौर, बनभूलपुरा थाने के एसएसआई मंगल सिंह नेगी सहित तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। 
 

इधर, अदनान की इलाज के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई। यह सूचना मिलते ही बनभूलपुरा मोहल्ले के लोग और भड़क गए। उन्होंने फिर से पथराव शुरू कर दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई और मार्ग पर आवागमन ठप हो गया।

पुलिस ने ताज चौराहे, इंदिरानगर रेलवे क्रासिंग मार्ग को बैरियर लगाकर बंद कर दिया। इस बीच, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, एसडीएम एपी बाजपेई, सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

इसके बाद भी पथराव रुक-रुक कर जारी रहा। भीड़ ने दोनों बसों को क्षतिग्रस्त कर आग लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने आग को बुझा दिया। पुलिस ने लाठी भांजकर पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed