फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy beaten to death in the name of mobile theft case filed on five accused

हरिद्वारः मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पांच लोगों पर केस दर्ज

Wed, 31 Jul 2019 09:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 31 Jul 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
boy beaten to death in the name of mobile theft case filed on five accused
सांकेतिक तस्वीर

हरिद्वार के गांव गाडोवाली के युवक मोसीन की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो गया है। यह वीडियो 21 जुलाई का बताया जा रहा है, जब उसे मोबाइल फोन चोरी के शक में पीटा गया था।

विज्ञापन


सोमवार को पेशे से पुताई का कार्य करने वाले बीस वर्षीय युवक मोसीन की मौत होने के मामले ने तूल पकड़ा। परिजन ने आरोप लगाया था कि मोबाइल फोन चोरी के संदेह में उसे बुरी तरह पीटा गया था और उसी वजह से उसकी जान चली गई।

विज्ञापन

युवकों ने डंडे से उसे बेरहमी से पीटा

स्थानीय पुलिस भी मोबाइल फोन चोरी की बात को पहले तो स्वीकार नहीं कर रही थी, लेकिन मंगलवार को जब उसकी पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तब हर किसी को होश फाख्ता हो गए। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक डंडे से उसे बेरहमी से पीट रहे हैं और मोबाइल फोन चोरी होने की बात भी वीडियो में सुनाई दे रही है।

करीब एक मिनट के वीडियो में मोसीन बार-बार चोरी नहीं करने की बात कह रहा है। यह वीडियो गांव के ही एक घर का बताया जा रहा है। एसओ गोविंद कुमार ने भी स्वीकारा कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है, उसे कब्जे में ले लिया गया है। 

विसरा सुरक्षित रखा

मोसीन की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपेार्ट में भी साफ नहीं हो सकी है। एसओ गोविंद कुमार ने बताया कि विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। अब विसरा को कोर्ट के आदेश पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला देहरादून भेजा जाएगा ताकि मौत की वजह साफ हो सके।


पांच लोगों के खिलाफ हत्या मुकदमा
गांव गाडोवाली में मारपीट से युवक की मौत के मामले में पुलिस में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक के चाचा मोमिन पुत्र यामीन ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि 21 जुलाई को उसके भतीजे मोसीन को गांव के पांच लोगों ने मोबाइल चोरी के शक में पिटाई की थी।

विज्ञापन

वीडियो ग्राफी के बीच किया पोस्टमार्टम

पिटाई में मोसीन को गंभीर चोटें आई थीं। पिटाई की वजह से मोसीन की मौत हुई है। मुकदमे में शौकीन पुत्र खुर्शीद, आजम पुत्र गुफरान, जाहिदव  उस्मान पुत्रगण शहीद, कुर्बान पुत्र अनवार को नामजद किया गया है। पुलिस को मारपीट का वीडियो भी मिल गया है। मंगलवार को मृतक के शव का वीडियो ग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया गया।

एसओ पथरी गोविंद कुमार का कहना है कि युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। मृतक के चाचा की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed