{"_id":"5cff7e51bdec22072b5a7b01","slug":"boy-and-girl-eat-poison-in-love-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधमसिंह नगरः प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने पार्क में खाया जहर, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊधमसिंह नगरः प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने पार्क में खाया जहर, दोनों की मौत
Wed, 12 Jun 2019 08:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 12 Jun 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
आनन-फानन में अस्पताल ले गई पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की एक छात्रा और युवक ने नानकसागर डैम के पार्क में जहर खाकर जान दे दी। दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। चर्चा है कि दोनों के परिजन इस रिश्ते से खुश नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, मौके से मिले सुसाइड नोट में दोनों ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक छात्रा डिग्री कॉलेज में एमए योग द्वितीय सेमेस्टर में पढ़ाई करती थी, जिसकी सुबह 11 से दो बजे तक परीक्षा थी लेकिन वह परीक्षा में नहीं बैठी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 1:15 बजे नानकमत्ता 112 नंबर से सूचना मिली कि एक युवक और युवती ने नानकसागर डैम के पार्क में जहर खा लिया है। इस पर नानकमत्ता एसओ नरेश पाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पार्क में एक पेड़ के नीचे युवक और युवती बेसुध हालत में पड़े मिले। पुलिस ने आननफानन में दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
युवती के पास से मिले खटीमा डिग्री कॉलेज के योगा एमए द्वितीय सेमेस्टर के परिचय पत्र से उसकी पहचान मेलाघाट के सिसैया निवासी शशिकांता मौर्या (23) पुत्री अर्जुन मौर्या के रूप में हुई। मृतक युवक की जेब से कोई सामग्री नहीं मिलने पर नाम-पते को लेकर काफी देर तक संशय बना रहा। बाद में मृतक छात्रा के भाई के आने पर उसने ही बताया कि मेलाघाट का ही वनमहोलिया निवासी विक्रम उर्फ सोनू (24) पुत्र बसंत है। युवक-युवती में प्रेम प्रसंग चल रहा था। चर्चा है कि दोनों के परिजन इस रिश्ते से खुश नहीं थे, इसी के चलते दोनों ने यह कदम उठाया। सूचना पर दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ था। इस बीच सीओ कमला बिष्ट, खटीमा एसएसआई देवेंद्र गौरदि ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं सौंपी गई थी।
विज्ञापन