फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Booking for Chardham Tour

चारधाम यात्रा पर आने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर, नहीं तो उठाना पड़ेगा नुकसान

Thu, 09 Mar 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 09 Mar 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
Booking for Chardham Tour
- फोटो : demo

अगर आप चारधाम यात्रा पर आने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके ल‌िए है। आने से पहले अगर आपको बुक‌िंग करनी है तो यह सबसे उपयुक्त समय है। अगर अभी से बुक‌िंग नहीं की तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन


चार धाम यात्रा का समय नजदीक आ गया है। जो संकेत उभर रहे हैं, वे बेहद अच्छे हैं। यात्रा के पक्ष में अनुकूल स्थितियां दिखाई दे रही हैं। बद्रीनाथ और केदारनाथ में पूजा के तयशुदा रेट बढ़ने हैं, लेकिन इसके बावजूद यात्री अग्रिम बुकिंग के प्रति उत्साह दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


यात्रा की शुरुआत बहुत सही समय पर हो रही है। 28 अप्रैल का ये वो समय है, जब स्कूल-कॉलेजों में ग्रीष्मकालीन छुट्टी घोषित हो जाती है। कुल मिलाकर स्थिति अनुकूल है, अब बस देखना ये है कि सफल यात्रा के लिए सफल इंतजाम कहां तक पूरे हो पाते हैं। नई सरकार के ऊपर भी ये दारोमदार होगा, कि वह यात्रा की अपनी पहली परीक्षा में किस तरह का प्रदर्शन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैली सेवा बढ़ा रही पूजा से राजस्व
बद्रीनाथ और केदारनाथ की हैली सेवा मंदिर की पूजा से होने वाली आमदनी को बढ़ा रही है। पिछले साल बद्रीनाथ में पूजा से कुल आमदनी तीन करोड़ 32 लाख आठ हजार 210 रुपये हुई थी। केदारनाथ में 47 लाख 41 हजार 461 रुपये की आमदनी पूजा से हुई।

केदारनाथ की हैली सेवा के किराये में अनिवार्य रूप से वीवीआईपी दर्शन के 1100 रुपये जोडे़ जाते हैं, हालांकि बद्रीनाथ के संबंध में ये अनिवार्यता नहीं है। समिति के सूत्रों के अनुसार, पिछले साल हैली सेवा की वजह से एक करोड़ से ज्यादा पूजा का राजस्व बढ़ा है।

रेट बढ़ जाएं पर ट‌िकट चाह‌िए, ये है स्थिति

Booking for Chardham Tour
बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में पूजा के रेट इस बार बढ़ने तय माने जा रहे हैं। ये रेट हर चार साल में बढ़ते हैं। इस हिसाब से इन्हें 2014 में बढ़ जाना चाहिए था, लेकिन केदारनाथ आपदा के बाद उपजी स्थिति में कोई फैसला नहीं किया गया। अब अप्रैल में बोर्ड बैठक में पूजा के रेट तय किए जाने हैं। मगर देश-दुनिया के श्रद्घालुओं को इससे कोई मतलब नहीं है।

वह समिति के कार्यालय में जोर-शोर से बुकिंग करा रहे हैं। अभी तक दोनों जगहों के लिए करीब 700 की बुकिंग हो चुकी है। इसमें 50 बुकिंग ऑनलाइन की गई हैं। श्रद्घालु बुकिंग कराते वक्त कह रहे हैं कि भले ही रेट कितने बढ़ जाएं, उनकी बुकिंग कर दीजिए। बद्रीनाथ में सबसे महत्वपूर्ण महाभिषेक पूजा के मौजूदा रेट 8101 है, जबकि केदारनाथ में रुद्राभिषेक पूजा का मौजूदा रेट 5300 रुपये है।

चार धाम यात्रा: ये है स्थिति
28
अप्रैल को खुलेंगे यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट
03
मई को खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट
04
मई को खुलेंगे बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 
624743
यात्री आए थे 2016 में बद्रीनाथ धाम
309746
यात्री आए थे पिछले साल केदारनाथ 
287679
यात्रियों ने किए थे गंगोत्री धाम में दर्शन
16563
यात्री आए थे पिछली बार यमुत्रोत्री में

निश्चित तौर पर चार धाम यात्रा के लिए इस बार बेहतर स्थिति है। सारे इंतजाम समय से पूरे करने के लिए विभागों को निर्देश दिए गए हैं। सड़कें दुरुस्त करने से लेकर बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने पर पूरा जोर है। एक समीक्षा बैठक हो चुकी है। 15 से 20 मार्च के बीच फिर से समीक्षा की जाएगी। यात्रियों को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होने दी जाएगी।
-विनोद शर्मा, आयुक्त, गढ़वाल मंडल।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed