{"_id":"19849fe3b6379159b6c28f0f8d9b681f","slug":"book-released-at-world-book-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तक मेले में बनास जन के अंक का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तक मेले में बनास जन के अंक का लोकार्पण
अमर उजाला, देहरादून/दिल्ली
Updated Fri, 21 Feb 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के विश्व पुस्तक मेले में हिंदी की लघु पत्रिका बनास जन के ओमप्रकाश वाल्मीकि पर प्रकाशित विशेषांक का लोकार्पण हुआ।
विज्ञापन
पढ़ें, अब 42 तक मिल सकेगी सरकारी नौकरी
शब्द संधान प्रकाशन के तत्वावधान में हुए एक संक्षिप्त आयोजन में युवा आलोचक और दलित लेखन को समर्पित डॉ बजरंग बिहारी तिवारी ने अंक का लोकार्पण किया।
पढ़ें, 'मौत' के बीच रहने को मजबूर उत्तराखंड के 337 गांव
विज्ञापन
तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि बनास जन ने जरूरी काम को ठीक समय पर किया है, जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। तिवारी ने अंक में भंवर लाल मीणा द्वारा लिखे गए सुदीर्घ साक्षात्कार को उपलब्धि बताया।
विज्ञापन
पढ़ें, इस कब्रिस्तान में आना पसंद करते हैं लोग
आयोजन की अध्यक्षता कर रहे कोलकाता से आये वरिष्ठ आलोचक शंभुनाथ ने कहा कि अपने समय के सही सवालों से टकरा कर ही कोई लघु पत्रिका सार्थक हो सकती है।
पढ़ें, ऐसा बैनर बनवाया तो चुनाव से नामांकन खारिज
इस अवसर पर राजस्थान से आये वरिष्ठ कवि सदाशिव श्रोत्रीय संवेद के संपादक किशन कालजयी पक्षधर के संपादक विनोद तिवारी चौपाल के संपादक कामेश्वर प्रसाद सिंह कथन की संपादक संज्ञा उपाध्याय युवा कवि अशोक कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में लेखक और पाठक उपस्थित थे।
पढ़ें, तेल, शैंपू लीजिए और बिजली का बिल जमा कीजिए
अंत में बनास जन के संपादक पल्लव ने सभी का आभार मानते हुए कहा कि इस अंक को प्रकाशित कर बनास जन की पूरी टीम गहरे संतोष का अनुभव कर रही है।