फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bonus and salary on time on this diwali.

कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, मिलेगा दोगुना बोनस, 26 तक वेतन

Sat, 22 Oct 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 22 Oct 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
bonus and salary on time on this diwali.
सेलरी - फोटो : Getty

इस बार सरकारी कर्मचारियों की दीवाली रोशन करने के लिए सरकार ने तय समय से पहले वेतन के अलावा दोगुना बोनस देने का फैसला किया है। उम्मीद है कि 26 तक बोनस और 28 अक्तूबर तक वेतन मिल जाएगा। इसके लिए कर्ज लेने के संबंध में सरकार ने रिजर्व बैंक को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


बोनस का लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा जिनका ग्रेड 4800 अथवा इसके नीचे है। प्रत्येक कर्मचारी को बोनस के तौर पर 6908 रुपये मिलेंगे। वेतन, बोनस देने के लिए प्रदेश सरकार रिजर्व बैंक के जरिए 500 करोड़ रुपये का कर्ज ले रही है। इसके लिए कार्यवाही करते हुए सरकार ने मांगपत्र रिजर्व बैंक को भेज दिया है।

विज्ञापन

सरकार जारी करेगी अखबारों में विज्ञापन

bonus and salary on time on this diwali.
रुपये

अगली प्रक्रिया के तहत एक-दो दिनों में सरकार की ओर से अखबारों में विज्ञापन दिया जाएगा। इसके जरिए विभिन्न वित्तीय संस्थानों को इसके लिए बोली में बुलाया जाएगा। यह बोली रिजर्व बैंक के कानपुर आफिस के जरिए लगेगी। इसमें जो भी वित्तीय संस्थान अथवा बैंक सबसे कम ब्याज दर की बोली लगाएगा, उसी से सरकार कर्ज लेगी।

यह प्रक्रिया 26 अक्तूबर तक पूरी होकर सरकार के खजाने में पैसा आ जाएगा। इसके तुरंत बाद कर्मचारियों के खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इस संबंध में वित्त सचिव अमित सिंह नेगी ने बताया कि बोनस, वेतन के लिए 500 करोड़ कर्ज लेने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस संबंध में भारत सरकार से आवश्यक मंजूरी भी ले ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed