{"_id":"5a55bc3b4f1c1b0b788b7873","slug":"bomb-threat-call-for-rishikesh-depot-bus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से ऋषिकेश आ रही रोडवेज बस में 'बम' की सूचना, पुलिस में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से ऋषिकेश आ रही रोडवेज बस में 'बम' की सूचना, पुलिस में मची खलबली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज बस
- फोटो : file photo/ concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि दिल्ली से ऋषिकेश आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में बम है। जिसके बाद पुलिस में खलबली मच गई।
विज्ञापन
रात 10:50 बजे किसी ने डायल 100 पर फोन कर उत्तर प्रदेश पुलिस को जानकारी दी कि ऋषिकेश डिरो की बस (संख्या यूके07-पीआर-1536) में बम है। इस फोन कॉल से अफरा-तफरी मच गई। बस उस समय मुरादनगर (गाजियाबाद) में थी।
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी कर बस रोक ली और बम निरोधक दस्ता चेकिंग में लग गया। बस में बम नहीं मिला। जब मामले की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि यह झूठी सूचना रोडवेज के एक यातायात निरीक्षक ने दी थी।
विज्ञापन
30 दिसंबर की है यह घटना
bomb Threat call
जांच में पता चला कि बस में सवार निरीक्षक ने परिचालक से कहासुनी होने पर ऐसा किया। बस दो घंटे मुरादनगर थाने में भी खड़ी रही। उप्र पुलिस ने रोडवेज मुख्यालय को नोटिस भेजा है। मुख्यालय ने आरोपी को ऑफरूट कर दिया है।
बता दें कि यह घटना 30 दिसंबर की है, लेकिन रोडवेज मुख्यालय को इसकी रिपोर्ट अब जाकर मुरादनगर पुलिस की रिपोर्ट के बाद मिली है।
थानाध्यक्ष मुरादनगर की रिपोर्ट के अनुसार 30 दिसंबर की रात आईएसबीटी पर तैनात उत्तराखंड रोडवेज निरीक्षक विष्णुदत्त त्यागी दिल्ली-देहरादून मार्ग पर मुरादनगर स्थित मनन धाम के समीप बसों की चेकिंग कर रहे थे।

डायल 100 पर आई कॉल से मच गई यूपी पुलिस में खलबली
यूपी सरकार
- फोटो : SELF
आरोप है कि त्यागी ने उस बस को रोका व डायल 100 पर कॉल कर बस में बम की सूचना दी। डायल 100 सीधे लखनऊ से अटैच है तो यूपी पुलिस में खलबली मच गई।
पुलिस जांच में कोई बम नहीं मिली। और जिस बैग में त्यागी बम होने की शिकायत कर रहे थे वह परिचालक का निकला। चालक आनंद सिंह नेगी व परिचालक भगवान स्वरूप ने निरीक्षक की सूचना को झूठा बताया।
उत्तराखंड रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन के मुताबिक मामला संज्ञान में आया है। यूपी पुलिस ने ऋषिकेश डिपो को भी कार्रवाई के लिए सूचित किया है। मुख्यालय ने ऋषिकेश से रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद दोषी निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को रूट से हटा दिया गया है।