फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bomb Information in Dehradun airport plane was fake case registered Jolly Grant Uttarakhand News

Dehradun Airport: विमान के अंदर बम होने की पोस्ट निकली फर्जी, मामले में मुकदमा दर्ज, सूचना से मच गया था हड़कंप

Wed, 16 Oct 2024 11:01 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (जौलीग्रांट)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (जौलीग्रांट) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Oct 2024 11:01 AM IST
सार

विमान में बम की फर्जी पोस्ट अपलोड करने के मामले में कोतवाली डोईवाला में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Bomb Information in Dehradun airport plane was fake case registered Jolly Grant Uttarakhand News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

देहरादून एयरपोर्ट पर एक विमान में बम मिलने की सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट फर्जी निकली। मामले में कोतवाली डोईवाला में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बम मिलने की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया था।पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दल ने विमान को घेर लिया था। एयरपोर्ट पर डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंची। कई घंटे तक इस विमान की तलाशी ली गई।

विज्ञापन


मामले में पड़ताल करने पर पता चला कि सोशल मीडिया पर एक फ्लाइट में बम होने की  फर्जी/ भ्रामक पोस्ट अपलोड की गई। उक्त पोस्ट के तथ्यों की जांच करने पर पोस्ट फर्जी व भ्रमक पाई गई। सीआईएसएफ यूनिट एएसजी देहरादून के उप कमांडेट/कासो एनपीएस मुंग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने पत्र में कहा कि मंगलवार को एक्स हैंडल पर एक फ्लाइट मेंबमहोनेकी भ्रामक पोस्ट अपलोड की गई।
विज्ञापन


 

आनन-फानन में सभी 32 यात्रियों को नीचे उतारा गया


देहरादून एयरपोर्ट पर मंगलवार को एलायंस एयर के विमान में बम की सूचना से हड़कंप मच गया था। सूचना पाकर पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते ने विमान को घेर लिया। जांच के बाद स्पष्ट हुआ की बम की सूचना फेक थी।

देहरादून एयरपोर्ट पर सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ को ट्विटर हैंडल पर एलायंस एयर के विमान में बम मिलने की सूचना मिली। फ्लाइट अपराह्न बाद 4:22 बजे अमृतसर से देहरादून पहुंची थी। देहरादून पहुंचने ही सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को घेर लिया। आनन-फानन में सभी 32 यात्रियों को नीचे उतारा गया और टर्मिनल से तीन किमी दूर रनवे की शुरुआत में ले जाया गया।

एयरपोर्ट डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंची। कई घंटे तक इस विमान की तलाशी ली गई। फ्लाइट में बम नहीं मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, जिस वक्त विमान में बम की सूचना मिली। उस वक्त अन्य शहरों की फ्लाइट को देहरादून आना था। लेकिन इन उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  खाद्य पदार्थों में थूकने वालों पर अब LIU रखेगी नजर...पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए ये सख्त निर्देश

देरी से पहुंची फ्लाइट

एलायंस एयर के जिस विमान में बम की सूचना मिली, उसको दोपहर सवा बारह बजे एयरपोर्ट पर आना था, लेकिन यह फ्लाइट कई घंटों के विलंब से शाम 4:22 बजे पहुंची।

फ्लाइट में कोई बम नहीं मिला। यह एक फेक सूचना थी। जांच के बाद फ्लाइट को वापस टर्मिनल लाया गया। वहीं, एयरपोर्ट पर पहले से खड़ी इंडिगो की दिल्ली वाली फ्लाइट को दिल्ली रवाना किया गया। -प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed