फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bomb blast threaten to family if not give 15 lakh extortion in Laksar

बदमाशों ने मांगी पंद्रह लाख की रंगदारी, न देने पर दे डाली पूरे परिवार को बम से डड़ाने की धमकी

Sat, 28 Apr 2018 12:02 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर Updated Sat, 28 Apr 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bomb blast threaten to family if not give 15 lakh extortion in Laksar
- फोटो : demo pic

रायसी के हबीबपुर कुड़ी के एक किसान से बदमाशों ने 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। 30 अप्रैल तक रंगदारी न देने पर उसके पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पीड़ित किसान ने लक्सर कोतवाली पुलिस ने मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन


साथ ही रायसी पुलिस चौकी पर शिकायत किरने पर मामले में कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस मामले को शरारती तत्वों के परेशान करने से जोड़कर देख रही है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के हबीबपुर गांव निवासी मांगेराम पुत्र तेजपाल काश्तकार है।
विज्ञापन


उसने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह  21 अप्रैल को पशुओं को चारा डालने के लिए गया था। जैसे ही उसने पशुओं के नाद खोर में चारा डाला तो उसमें एक नोटबुक पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bomb blast threaten to family if not give 15 lakh extortion in Laksar

जब उसने उसे खोलकर देखा तो उसमें बदमाशों द्वारा उससे 15 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। बदमाशों ने रंगदारी की रकम देने के लिए गांव के निकट पानी के ट्यूबवेल का पता बताया था। मांगेराम ने बताया बदमाशों ने 30 अप्रैल तक रंगदारी की रकम नहीं देने पर उसके पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी भी दी।

पत्र भेजने वाले ने खुद को उत्तर प्रदेश के शामली की एक गैंग का कुख्यात बदमाश भी बताया है। किसान का आरोप है कि रायसी पुलिस चौकी को भी रंगदारी मांगने की शिकायत की थी लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

शुक्रवार को किसान मांगेराम अपने कई रिश्तेदारों के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचकर कोतवाल अमर चंद शर्मा से मामले की शिकायत की है। उधर, कोतवाल अमर चंद शर्मा का कहना है कि यह मामला किसी शरारती तत्वों द्वारा मांगेराम के परिवार को परेशान करने का लग रहा है। फिर भी मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed