फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bolero fall into ditch in tehri After return from marriage two people killed  

उत्तराखंड: शादी में शामिल होकर मसूरी से टिहरी लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Tue, 15 Jan 2019 08:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनबाग(टिहरी)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनबाग(टिहरी) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 15 Jan 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
Bolero fall into ditch in tehri After return from marriage two people killed  
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड के टिहरी में सुवाखोली थत्यूड़ मोटर मार्ग पर शाम के समय अलमास थत्यूड़ के बीच बांग्सी के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। शवों को सीएचसी की मोर्चरी रखा गया है।

विज्ञापन


2 घंटे चले रेस्क्यू के बाद घटनास्थल पर अधिक अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू बीच में रोक दिया गया। पुलिस ने बताया कि सुबह एक बार फिर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि वाहन में दो ही लोग सवार थे।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करीब 5:45 बजे सुवाखोली थत्यूड़ मोटर मार्ग पर बांग्सी के निकट बुलेरो कैंपर वाहन संख्या यूए 07 जे 77 53 अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन में 2 लोग सवार थे। जो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

थत्यूड़ थाना प्रभारी चतर सिंह नेगी ने बताया कि वाहन में मनवीर पुत्र बलबीर 27 निवासी ग्राम थापला, पट्टी छेजुला, थाना कैम्पटी, जौनपुर टिहरी गढ़वाल व दिनेश पुत्र बलदेव 35 निवासी लगड़ासू, पट्टी छेजुला, थाना कैम्पटी, जौनपुर टिहरी गढ़वाल की दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मसूरी शादी में आए हुए थे जो वापस मसूरी से थत्यूड़ जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed