{"_id":"5b3b14a74f1c1b16178b4581","slug":"bolero-accident-in-champawat-10-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: चंपावत में देर रात बोलेरो हुई हादसे का शिकार, 12 लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: चंपावत में देर रात बोलेरो हुई हादसे का शिकार, 12 लोग जख्मी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 03 Jul 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो
- फोटो : AmarUjala file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत) में पाटी विकासखंड के लधौली टाक खंदक के पास बारातियों से भरी बोलेरो 20 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में बोलेरो सवार 12 लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी लोहाघाट लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि दस सीटर बोलेरो में 16 सवारियां बैठाई गई थीं।
विज्ञापन
राजस्व उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश ने बताया कि सोमवार को भूपाल सिंह की बारात चल्थियां से खटोली गांव गई हुई थी। लौटते समय बारातियों की बोलेरो यूके 03 टीए 0696 रात करीब पौने एक बजे लधौली टाक खंदक के पास करीब 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में आठ महिलाओं सहित 12 बाराती घायल हो गए, जिन्हें लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि इलाज के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
ये लोग घायल हुए
चल्थिया निवासी कमला (16) पुत्री दिलीप सिंह, सुनीता (22) पत्नी चतुर सिंह, दुर्गा देवी (30) पत्नी मिलाप सिंह, हेत सिंह (50) पुत्र भवान सिंह, भावना (20) पुत्री खीम सिंह, नीतू (15) पुत्री चंदन सिंह, ललिता (12) पुत्री चंदन सिंह, मनीषा (15) पुत्री श्याम सिंह, यमुना (18) पुत्री नारायण सिंह, श्याम सिंह (43) पुत्र जोध सिंह और डूंगर सिंह (20) पुत्र पान सिंह के अलावा नाखुड़ा खरही गांव निवासी चालक अशोक चंद्र (27) पुत्र देवीदत्त शामिल हैं।
विज्ञापन
100 मीटर खाई में पलटी कार, तीन घायल
लोहाघाट विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे मडलक मार्ग पर अल्टो कार 100 मीटर खाई में गिर गई, हादसे में कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट ले जाया गया। सोमवार देर शाम रौलगांव से मडलक जा रही कार (यूके03 टीए/0736) लोहाघाट से 23 किमी दूर काकड़ी के पास सड़क से सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई। दुर्घटना में गणेश सिंह (32) पुत्र कुंवर सिंह, प्रेम राम (27) पुत्र शेर राम और मनी राम (53) पुत्र शेर राम निवासी गुरेली चोटिल हो गए। सूचना पर लोहाघाट थाने के दरोगा हेम चंद्र जोशी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी लोहाघाट ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।