{"_id":"5b671bca4f1c1b8d3e8b5497","slug":"boiling-water-fell-on-the-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के इंजन से खौलता पानी सैनिक पर गिरा, राहगीरों की मदद से पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के इंजन से खौलता पानी सैनिक पर गिरा, राहगीरों की मदद से पहुंचाया अस्पताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Updated Sun, 05 Aug 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
झुलसा
लक्सर तिराहे के पास कार के इंजन से निकला खौलता पानी एक सैनिक के ऊपर गिर गया। जिससे सैनिक बुरी तरह से झुलस गया। सैनिक के परिजनों और राहगीरों ने बुरी तरह से झुलसे सैनिक को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां पर सैनिक का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
अलवर उत्तरप्रदेश निवासी योगेश कुमार आर्मी में है। योगेश कुमार अपने परिजनों के साथ स्विफ्ट कार में अलवर से हरिद्वार जल लेने के लिए जा रहा था। रविवार सुबह करीब 10 बजे जैसे ही वह लक्सर तिराहे के पास पहुंचा तो उनकी कार गरम होकर बंद हो गई।
विज्ञापन
सैनिक योगेश कुमार कार से उतर कर रेडिएटर का ढक्कन खोल दिया, जिससे खौलता पानी सैनिक योगेश के ऊपर आ गिरा और वह बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने किसी तरह योगेश को संभाला। बुरी तरह से झुलसे योगेश को उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
विज्ञापन