फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   body worn camera on police personnel

यहां पुलिस कर्मियों पर लगेंगे बॉडी वार्न कैमरे

Thu, 17 Aug 2017 03:43 PM IST
राकेश शर्मा / अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Aug 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
body worn camera on police personnel
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में पुलिस कर्मियों की निगरानी अब तीसरी आंख करेगी। जल्द ही उनकी वर्दी में बॉडी वार्न कैमरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन


जो सामने वालों के साथ पुलिस कर्मियों की हर गतिविधि को कैप्चर करेगा। बड़ी बात यह होगी कि पुलिसकर्मी कैमरे में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं कर पाएंगे। पुलिस मुख्यालय के इस फैसले को मित्र पुलिस को स्मार्ट बनाने की तरफ एक बड़ा कदम माना जा रहा हैं। पहले चरण में 500 कैमरे खरीदे जाने का प्रस्ताव है।

पुलिस आधुनिकीकरण के तहत मित्र पुलिसकर्मियों की जवाबदेही बढ़ाने को मकसद से वर्दी में बॉडी वार्न कैमरे लगाने का प्रस्ताव बनकर तैयार किया गया है। अधिकारियों ने कई दिन की माथापच्ची के बाद इस प्रस्ताव की खामियां दुरुस्त की गई हैं। बृहस्पतिवार को प्रस्तावित बैठक में इस पर मुहर लगने की उम्मीद है। इसके पीछे पुलिस अभद्रता की शिकायतों पर विराम लगाना भी है, क्योंकि हर छोटे-बड़े मामलों में अक्सर पुलिस की मनमानी की शिकायत मिलती है। रिकार्ड न होने के कारण यह तय करना मुश्किल होता है कि कौन सच और कौन झूठ बोल रहा है।
विज्ञापन

 
बॉडी वार्न कैमरा लगने के बाद संबंधित व्यक्ति के साथ पुलिस की हर गतिविधि कैमरे में कैद होगी, ताकि जब चाहे उसका अवलोकन कर सही स्थिति का आंकलन कर लिया जाए। सूत्रों की मानें तो पूरे प्रदेश के करीब पांच सौ पुलिसकर्मियों को बॉडी वार्न कैमरे दिए जाएंगे। एक कैमरे की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है। बता दें कि सिटी पेट्रोल यूनिट के जवानों पर भी बॉडी वार्न कैमरे का फार्मूला लागू हुआ हुआ था, जिसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय वर्दी में बॉडी वार्न कैमरे लगाने के प्रस्ताव पर काम कर रहा है। अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है। पुलिस काम में पारदर्शिता लाने और जवाबदेही बढ़ाने के इरादे से यह प्रस्ताव तैयार कराया गया है। 
- अनिल कुमार रतूडी, पुलिस महानिदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed