{"_id":"692c5d66a1c9c05ad5092b4b","slug":"body-of-former-army-man-found-at-asan-barrage-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-126945-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आसन बैराज में मिला कैंट थाना क्षेत्र के पूर्व सैन्यकर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आसन बैराज में मिला कैंट थाना क्षेत्र के पूर्व सैन्यकर्मी का शव
विज्ञापन
- 22 नवंबर से थे लापता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। आसन बैराज में रविवार को देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र के चांदमारी घंघोडा निवासी लक्ष्मण थापा (43) का शव मिला। मृतक पूर्व सैन्यकर्मी था और वर्तमान में डीबीएस कॉलेज करणपुर में नौकरी कर रहा था। वह 22 नवंबर से घर से लापता था। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि ढालीपुर स्थित कंट्रोल रूम से आसन बैराज में एक शव मिलने की सूचना मिली। डीसीआरबी के माध्यम से मृतक के बारे में जानकारी जुटाई गई। मृतक के परिजनों ने व्हाट्सएप पर भेजे फोटो से उसकी पहचान की। उन्होंने बताया कि वह नौ दिन पूर्व घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। 25 नवंबर को उन्होंने कैंट थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। मृतक के दो पुत्र हैं, एक सेना में कार्यरत है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा।