फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boarding school sexual assault Students shift in other school madarsa examined

बोर्डिंग स्कूल गैंगरेप: दूसरे स्कूलों में शिफ्ट किए जाएंगे छात्र, सभी स्कूलों और मदरसों की होगी जांच

Wed, 26 Sep 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 26 Sep 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
Boarding school sexual assault Students shift in other school madarsa examined
MADARSA - फोटो : demo pic

सीबीएसई से मान्यता खत्म होने के बाद अब बोर्डिंग स्कूल के छात्र जल्द ही दूसरे स्कूलों में शिफ्ट किए जाएंगे। कक्षा आठ तक के छात्रों को शिफ्ट करने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग उठाएगा जबकि कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों को सीबीएसई देहरादून कार्यालय की ओर से अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा। जल्द ही इसकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन


भाऊवाला स्थित बोर्डिंग स्कूल में छात्रा से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आने के बाद मंगलवार को सीबीएसई दिल्ली ने स्कूल की मान्यता खत्म करने का आदेश जारी कर दिया। इसके साथ ही अभिभावकों को चिंता हो रही थी कि अब उनके बच्चों के भविष्य का क्या होगा? सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को अन्य स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। अभिभावकों को विकल्प भी दिया जाएगा कि वह किस स्कूल में बच्चे को पढ़ाना चाहते हैं। दूसरी ओर, आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को भी शिक्षा विभाग की ओर से शिफ्ट किया जाएगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी के स्तर से इसकी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अमर उजाला ने किया था खुलासा

बोर्डिंग स्कूल में गैंगरेप प्रकरण का खुलासा अमर उजाला ने किया था। अमर उजाला की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सहसपुर पुलिस ने पड़ताल की तो परत-दर-परत मामला खुलता चला गया। 16 सितंबर को अमर उजाला ने प्रथम पृष्ठ पर खबर प्रकाशित की थी।

दूसरे ही दिन से न केवल सीबीएसई बल्कि पूरा सिस्टम सक्रिय हो गया। सरकार ने भी मामले को गंभीरता से लिया और सीबीएसई को सीधे स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश कर दी थी।

एनजीओ देंगे मदरसों में सुविधाएं
शिक्षा विभाग में पंजीकृत प्रदेश के 297 मदरसों को अब गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) की मदद से विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने बताया कि अगले कुछ दिनों में गैर सरकारी संगठनों के साथ बैठक आयोजित कर उनसे प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएंगे।

 

सभी स्कूलों और मदरसों की होगी जांच

प्रदेश के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों और मदरसों की जांच होगी। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा ने सभी जिलाधिकारियों को इस आशय का पत्र लिखा है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित होगी, जो विद्यालयों व मदरसों का निरीक्षण करेगी। 

भाऊवाला स्थित बोर्डिंग स्कूल में छात्रा से गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को पत्र भेजकर स्कूलों व मदरसों की जांच के निर्देश दिए थे। महानिदेशक ने बताया कि प्रत्येक जिले में तीन सदस्यीय समिति गठित की जाएगी, जिसमें प्रशासन, वित्त और शिक्षा विभाग का एक-एक प्रतिनिधि शामिल होगा। यह समिति सभी विद्यालयों और मदरसों की जांच करेगी। 

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने बताया कि समिति विद्यालयों व मदरसों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, उत्पीड़न, नशे के प्रयोग समेत अन्य बिंदुओं पर जांच करेगी। साथ ही छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों पर जागरूक भी करेगी। उधर, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि स्कूल या मदरसे में गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed