{"_id":"0144e72c87b46ec58b56ee6711ba9b7f","slug":"blue-gypsy-and-kent-won-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिप्सी और कैंट ब्लू ने दागा गोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिप्सी और कैंट ब्लू ने दागा गोल
अमर उजाला, अंशुल डांगी, देहरादून
Updated Thu, 22 Aug 2013 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्रोणा 70वीं लाला नेमीदास जिला फुटबाल लीग में गुरुवार का दिन जिप्सी और कैंट ब्लू के नाम रहा। जिप्सी ने 2-1 और कैंट ब्लू ने 4-1 के अंतर से जीत दर्ज कर अंक हासिल किए।
विज्ञापन
पीआरडी ग्राउंड में बृहस्पतिवार को पहला मैच जिप्सी और खुखरी क्लब के बीच खेला गया। मैच के 14वें मिनट में अमित ने गोल कर खुखरी क्लब को 1-0 से बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
मैच में हुई बराबरी
बराबरी के लिए जिप्सी ने कई प्रयास किए, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिल सकी। पहले हाफ में खुखरी क्लब 1-0 से आगे रहा।
दूसरे हाफ में जिप्सी ने आक्रामक खेल दिखाया। मैच के 53वें मिनट में राहुल के गोल से जिप्सी ने मैच में 1-1 से बराबरी हासिल की।
टीम ने बनाए रखी बढ़त
59वें मिनट में महेंद्र ने गोल कर जिप्सी को 2-1 से बढ़त दिला दी। अंतिम समय तक टीम ने बढ़त कायम रखी और मैच अपने नाम कर लिया।
दूसरा मैच कैंट ब्लू और गढ़वाल स्टार के बीच खेला गया। मैच के 8वें मिनट में आर्यन के गोल से कैंट ब्लू ने 1-0 की बढ़त बनाई।
आर्यन ने दागा गोल
13वें मिनट में आर्यन ने टीम के लिए दूसरा गोल दागा। 16वें मिनट में विवेक ने गोल कर कैंट ब्लू का स्कोर 3-0 कर दिया। सूरज ने 26वें मिनट में गोल कर गढ़वाल स्टार का खाता खोलकर उम्मीद जगाई।
विज्ञापन
मगर विवेक ने 39वें मिनट में गोल कर टीम को 4-1 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ में चार गोल खाने के बाद गढ़वाल स्टार बिखर गई। दूसरे हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं।
शुक्रवार को खेले जाने वाले मैच
सुंदरवाला ब्वॉयज बनाम यमुना एफसी
जेए ब्वॉयज बनाम इंदिरा क्लब