फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   blown three and a half lakh rupees by becoming a customer officer of the bank

एसबीआई कस्टमर अधिकारी बन सैन्य कर्मी के खाते से उड़ाए तीन लाख 45 हजार रुपये

Sat, 22 Jan 2022 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
blown three and a half lakh rupees by becoming a customer officer of the bank
देहरादून। साइबर ठग ने क्लेमेनटाउन में कार्यरत एक सैन्य कर्मी के खाते से तीन लाख 45 हजार रुपये उड़ा लिए। ठग ने एसबीआई का कस्टमर केयर अधिकारी बन ऐनी डेस्क ऐप डाउनलोड करवाया और खाता खाली कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सैन्य कर्मी दीपक शर्मा ने बताया कि 11 जनवरी को उसने एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड का पैसा जमा करवाने के लिए गूगल से एसबीआई बैंक के कस्टमर केयर का मोबाइल नंबर तलाशा। मोबाइल नंबर तलाशने के बाद जब उसने कॉल किया गया तो एक व्यक्ति ने खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताया। जब क्रेडिट कार्ड का बिल जमा करने की जानकारी उससे ली गई तो उसने झांसा देकर उससे बैंक अकाउंट नंबर ले लिया। इसके बाद उसने फोन में ऐनी डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा। ऐप डाउनलोड करते ही उसके खाते से 3 लाख 45 हजार रुपये कट गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमेजन वासिंग मशीन केयर अधिकारी बन खाते से उड़ाए 87 हजार रुपये
देहरादून। साइबर ठग ने अमेजन वासिंग मशीन केयर अधिकारी बनकर एक बुजुर्ग के खाते से 87 हजार रुपये उड़ा लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पुष्पक भंडारी निवासी जाखन ने बताया कि उसके पिता ने वासिंग मशीन ठीक करने के लिए गूगल पर अमेजन कस्टमर केयर का नंबर ढूंढा। फोन करने वाले ने बताया कि वह अमेजन कस्टमर केयर से बात कर रहा है। वह जल्द ही उनके वासिंग मशीन की सर्विस करवा देगा। इसके लिए उसने ऐनी डेस्क एप फोन पर डाउनलोड करने के लिए कहा। इसके लिए उसने उनके पिता से पांच रुपये पे करने के लिए कहा। इसके लिए उसने उनके पिता से गूगल पे खुलवाया और डेविट कार्ड का नंबर नोट करवा दिया। जिसके बाद उनके खाते से 87हजार 495 रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed