गाड़ी से आगे निकलने की होड़ में युवकों ने खेला खूनी खेल, पढ़ें पूरी वारदात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी से आगे निकलने की होड़ में युवकों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि विवाद खूनी खेल में बदल गया।
रुद्रपुर में गाड़ी से आगे निकलने की होड़ में हुए विवाद में कुछ युवकों ने समूह में से एक युवक ने कार चला रहे एक युवक पर फायर कर दिया।
स्थानीय लोगों द्वारा युवक को आनन-फानन में उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
शिवा ने अपनी गाड़ी भगा ली
शिवा पुत्र चौथी प्रसाद निवासी दानपुर रात को अपनी नई कार का ट्रॉयल लेने जा रहा था। ट्रायल लेने के बाद भगवानपुर के पास मोड़ पर स्कॉर्पियो सवार युवकों से विवाद हो गया। जिस पर शिवा ने अपनी गाड़ी भगा ली।
युवकों ने स्कॉर्पियो से पीछा कर शिवा पर राइफल से फायर कर दिया। गोली कार की चादर को भेदती हुई शिवा की पीठ में जा लगी।
इस दौरान उसके साथ बैठा उसका दोस्त शत्रुधन यादव बाल-बाल बच गया। घटना क्षेत्र उत्तर प्रदेश का होने के कारण डिंबडिबा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गयी। हमलावरों की तलाश की जा रही है।