{"_id":"66534fe8f4613e5e8e026923","slug":"bloody-conflict-broke-out-among-villagers-over-land-dispute-in-luxor-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: जमीनी विवाद में दबंगों ने महिला पर चढ़ाया ट्रैक्टर, तीन बाइकें फूंकी; घटना के बाद आरोपी हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: जमीनी विवाद में दबंगों ने महिला पर चढ़ाया ट्रैक्टर, तीन बाइकें फूंकी; घटना के बाद आरोपी हुए फरार
Sun, 26 May 2024 08:37 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 26 May 2024 08:37 PM IST
सार
उत्तराखंड के लक्सर में ग्रामीणों के बीच में जमीन के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। साथ ही तीन बाइकों में आग लगा दी।
विज्ञापन
पीड़ित महिला और जली हुई बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लक्सर थाना क्षेत्र के महाराजपुर कलां और केवलपुरी गांव के ग्रामीणों के बीच में जमीन के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। साथ ही तीन बाइकों में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस से पहले ही आरोपी फरार हो गए। महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, महाराजपुर खुर्द गांव निवासी ग्राम प्रधान अरुण कुमार के पिता मांगेराम का पड़ोसी गांव केवलपुरी निवासी दो भाइयों से जमीन का विवाद चल रहा है। ग्राम प्रधान के मुताबिक, उनके पिता ने वर्ष 2002 में 18 बीघा जमीन का इकरारनामा दोनों भाइयों को किया था। आरोप है कि दोनों भाइयों ने जमीन की फर्जी वसीयत तैयार कर बैनामा अपने नाम करा लिया था। रविवार को दोनों भाई अपने चार साथियों के साथ जमीन पर पहुंच गए और ट्रैक्टर से जुताई करना शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि इस बीच खेत में उनकी मां सविता देवी और मजदूर काम कर रहे थे। इन लोगों ने जमीन जुताई का विरोध किया तो आरोपियों ने सविता के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि उक्त लोगों ने मजदूरों की तीन बाइकों में भी आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन