फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bloody conflict between two Groups, One Youth Killed in Roorkee

रुड़की: बछड़े के हरा धनिया खाने का विरोध करने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत

Wed, 08 Apr 2020 10:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर (रुड़की) 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर (रुड़की)  Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Apr 2020 10:44 PM IST
सार

  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • तहरीर आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है पुलिस

विज्ञापन
Bloody conflict between two Groups, One Youth Killed in Roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के रुड़की में भगवान थाना क्षेत्र के सिसौना गांव में बछड़े के हरा धनिया खाने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक मामले में तहरीर नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। भगवानपुर थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि ईश्वर सैनी पुत्र मुल्कीराम सैनी (45) मूल रूप से यूपी के जिला सहारनपुर के रामपुर मनिहारान निवासी हैं।
विज्ञापन


पांच साल से ईश्वर सैनी अपने परिवार के साथ भगवानपुर के सिसौना में रह रहे थे। फिलहाल वह क्षेत्र की फैक्टरियों में खाने के टिफिन की सप्लाई करते थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे ईश्वर सैनी के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति का बछड़ा उनके अहाते में आ गया। उसने वहां बोई गई हरी धनिया को खा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बताया जा रहा है कि इस पर ईश्वर सैनी ने बछड़े को एक-दो डंडे मार दिए। इसके बाद बछड़ा स्वामी की तरफ से दो लोगों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और इसमें ईश्वर सैनी की मौत हो गई है।

थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed