{"_id":"57aeab244f1c1b2e72ee4874","slug":"blood-donation-camp-on-15-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादान कर मनाइए स्वतंत्रता का महापर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादान कर मनाइए स्वतंत्रता का महापर्व
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 13 Aug 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की स्वतंत्रता के लिए सैकड़ों लोगों ने अपनी जान की बाजी लगा दी। शरीर में लहू की आखिरी बूंद बची होने तक उन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। आजादी के मतवालों के इसी जज्बे का सम्मान करते हुए विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर अमर उजाला फाउंडेशन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। ताकि भारत माता के किसी पुत्र-पुत्री को जरूरत पड़ने पर रक्त की कमी न हो।
विज्ञापन
लक्ष्मण सिद्ध मंदिर हर्रावाला
रविवार 14 अगस्त को प्रार्थना सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में लक्ष्मण सिद्ध मंदिर समिति और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रार्थना सोसाइटी के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने बताया कि हर्रावाला स्थित लक्ष्मण सिद्ध मंदिर में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजन होगा। इसमें महंत भारत भूषण भारती, वीणा शर्मा, सुनील कुमार, किरन बाला, मनीषा, सविता देवी, ग्राम प्रधान हरीश अग्रवाल, पुष्पा प्रजापति, रुचिका शर्मा, गीता देवी, राजाराम, अपिल यादव, योगेंद्र कुमार, चरण सिंह, विजय मौर्य, साक्षी यादव समेत अन्य सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
श्री राधा कृष्ण मंदिर गोविंदगढ़
रविवार 14 अगस्त को उत्तरांचल वैश्य अग्रवाल सभा की ओर से श्री राधा कृष्ण मंदिर गोविंदगढ़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। अमर उजाला फाउंडेशन और आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित वाले शिविर में लोगों को रक्तदान के संबंध में जागरूक भी किया जाएगा। इसके अलावा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित होगा। सभा के संरक्षक हरी शंकर अग्रवाल ने बताया कि वाईपी अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, अनंत राम गुप्ता, शशांक गुप्ता, रमेश चंद्र मित्तल, पीडी गुप्ता, सुशील गुप्ता, शिवम वी अग्रवाल, संजीय गोयल, डीडी गोयल, अशोक गुप्ता, मुकुल अग्रवाल, अश्वनी गोयल, बाबू लाल गुप्ता समेत अन्य सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
गुरुद्वारा अमृत दरबार मच्छी बाजार
सोमवार 15 अगस्त को गुरुद्वारा अमृत दरबार मच्छी बाजार में अमर उजाला फाउंडेशन और इंदिरेश अस्पताल की ओर से रक्तदान शिविर लगेगा। आयोजक सरदार संतोख सिंह नागपाल ने बताया कि इस आयोजन से स्वतंत्रता सैनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी। आयोजन में संजीव विज, मनोज साहनी, पंकज, दीपक ग्रोवर, हरेंद्र आहूजा, निशा कुकरेजा, दीपू नागपाल, मनी अरोड़ा, सुनील तलवार समेत अन्य सहयोग करेंगे।