{"_id":"2148d470643553aaa2cda6b2504d43bf","slug":"blood-donation-camp-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइए, रक्तदान कर बचाएं किसी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइए, रक्तदान कर बचाएं किसी की जान
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 23 Mar 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन ब्लड डोनर्स क्लब के बैनर तले आईएमए ब्लड बैंक उत्तराखंड के सहयोग से रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
10 बजे से गांधी पार्क और IMA ब्लड बैंक परिसर में
रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से गांधी पार्क और आईएमए ब्लड बैंक परिसर में लगेगा, जोकि शाम चार बजे तक चलेगा। रक्तदाता शिविरों में आकर रक्तदान जैसा महादान कर सकते हैं।
विज्ञापन
रक्तदाताओं को मौके पर ही अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदाता प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसके अलावा ब्लड डोनर्स क्लब, गुरू किरपा सेवा सोसाइटी, एनआईवीएच, विजन सोसाइटी, आईएमए ब्लड बैंक आफ उत्तराखंड के बैनर तले श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कालेज प्रेमनगर में भी रविवार को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
यहां स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर रोगियों को निशुल्क व्हील चेयर, चश्में, ट्राई साइकिल तथा दवाओं का वितरण किया जाएगा।