फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Blind players brought laurels to the state, became winners in male and female categories

Dehradun News: दृष्टिबाधित खिलाड़ियों ने रोशन किया प्रदेश का नाम, महिला-पुरुष वर्ग में बने विजेता

Sun, 21 May 2023 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Blind players brought laurels to the state, became winners in male and female categories
राष्ट्रीय नेत्रहीन फुटबॉल प्रतियोगिता पुरुष-महिला वर्ग में उत्तराखंड की टीम ओवर ऑल चैंपियन बनी। पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर फाइनल मैच जीतने वाली महिला टीम और छह साल बाद खिताबी मैच अपने नाम कर पुरुष टीम के दिव्यांग खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। जबकि प्रतियोगिता में हुए चार-चार मुकाबलों में दोनों टीमों ने एक भी मैच न हारकर नया रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन

झारखंड के जमशेदपुर में इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन और दिव्यांग मार्ग दर्शन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई राष्ट्रीय नेत्रहीन फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन की महिला व पुरुष वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया। लीग कम नॉकआउट के आधार पर खेले गए मुकाबलों में पुरुष वर्ग में उत्तराखंड का पहला मुकाबला तमिलनाडु की टीम से हुआ। इसमें उत्तराखंड की टीम ने 3-0 के स्कोर से मैच अपने नाम कर लिया। दूसरे मुकाबले में उत्तराखंड की टीम ने दिल्ली की टीम को 2-0 से हराया और मेघालय की टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में 3-0 से करारी शिकस्त दी। इसके बाद गुजरात की टीम के साथ खेले गए खिताबी मुकाबले में भी उत्तराखंड की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

वहीं, महिला वर्ग में उत्तराखंड की टीम ने पहले मुकाबले में ओडिसा की टीम को 2-0, दूसरे मुकाबले में केरल की टीम को 1-0 के स्कोर से हराया। जबकि मेघालय की टीम के साथ हुआ सेमीफाइनल मैच ड्राॅ रहा और फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड ने महाराष्ट्र को 1-0 से हरा ट्राॅफी अपने नाम की। पुरुष टीम के कोच नरेश सिंह नयाल ने बताया कि साल 2017 के बाद उत्तराखंड की टीम ने खिताबी जीत हासिल की है। महिला टीम की कोच सोनम दयाल ने बताया कि ब्लाइंड महिला टीम ने पहली बार राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
बॉल की आवाज सुनकर दागते हैं गोल

दृष्टिबाधित फुटबॉल सामान्य फुटबॉल से थोड़ा अलग होता है। पांच सदस्यों की टीम बॉल की आवाज सुन गोल दागते हैं। सामान्य फुटबॉल के मुकाबले ब्लाइंड फुटबॉल की गेंद एक नंबर छोटी और वजन में भारी होती है। टीम का गोलकीपर पूरी तरह से दृष्टिबाधित होता है। वह गेंद की आवाज और गोल गाइड की मदद से गोल होने से रोकता है। जबकि नियम-कायदे सामान्य फुटबॉल से लगभग मिलते जुलते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed