फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Blast in Mussoorie : Accident due to explosion of balloon gas cylinder, young man seriously injured

धमाके से दहला मसूरी: गुब्बारा गैस सिलिंडर फटने से हुआ हादसा, युवक का एक पैर घटना स्थल से दो सौ फीट दूर जा गिरा

Mon, 28 Mar 2022 08:57 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Mar 2022 08:57 AM IST
सार

गुब्बारे में गैस भरने वाले सिलिंडर में अचानक धमाका होेने से मसूरी में अफरा तफरी मच गई। गुब्बारे बेच रहे 19 साल के युवक का एक पैर घटना स्थल से करीब दो सौ फीट दूर एक धार्मिक स्थल के परिसर में जा गिरा। गंभीर  घायल युवक को आनन-फानन कपड़ों में लपेटकर अस्पताल ले जाया गया। धमाके से आसपास के घरों के शीशे, पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त हो गईं। कुछ देर तो किसी को समझ में नहीं आया कि हुआ क्या है।

विज्ञापन
Blast in Mussoorie : Accident due to explosion of balloon gas cylinder, young man seriously injured
धमाके में घायल युवक को ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के कुलड़ी में गुब्बारे में गैस भरने वाले सिलिंडर में धमाका होने से गुब्बारा बेचने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा। हादसे में गुब्बारे बेचने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके से आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन


घटना में घायल युवक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। कुलड़ी के समर हाउस के निकट एक होटल की छत पर गुब्बारे बेचने वाले 19 साल के युवक अरविंद कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह गुब्बारे में गैस भरने का काम कर रहा था अचानक गुब्बारा गैस सिलिंडर में धमाका हो गया।
विज्ञापन


इससे युवक का एक पैर घटना स्थल से करीब दो सौ फीट दूर एक धार्मिक स्थल के परिसर में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन कपड़ों में लपेटकर अस्पताल ले जाया गया। धमाके से आसपास के घरों के शीशे, पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त हो गईं। कुछ देर तो किसी को समझ में नहीं आया कि हुआ क्या है। उप जिलाचिकित्साल मसूरी के सीएमएस डॉक्टर यतींद्र सिंह ने बताया कि गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलिंडर फटने से हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगा बम विस्फोट हुआ 

घटना स्थल के पास मौजूद दुकानदार राजेश गोयल ने बताया कि वह अपनी दुकान पर थे तभी जोरदार धमाका हुआ। कुछ समझ में ही नहीं आया फिर घटना स्थल पर पहुंचे तो एक युवक लहूलुहान पड़ा था और उसका एक पैर गायब था। तत्काल पुलिस को फोन लगाया लेकिन फोन नहीं लगा। किसी तरह कुछ लोगों के साथ गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले गए। 

यूपी का रहने वाला है युवक 

कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि घायल युवक अरविंद कुमार (19 ) पुत्र सुरेन्द्र सिंह रसूलपुर गामड़ी, जिला अमरोहा, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। पूरे मामले की जांच की जा रही। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक अपने किसी रिश्तेदार के साथ मसूरी में रहता है और मालरोड पर गुब्बारे बेचने का काम करता है। 

ये भी पढ़ें...चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर विशेष : जंगल को बचाने के लिए दुनिया का अनूठा संघर्ष 

 

खुलेआम शहर में घूम रहा मौत का सामान 

हाइड्रोजन गैस काफी सस्ती होती है और हल्की होती है, जिसकी वजह से इसे गुब्बारे में भरा जाता है तो गुब्बारा हवा में उड़ता है। पर यह गैस काफी खतरनाक होती है। हाइड्रोजन गैस का सिलिंडर का फटना प्रेशर पर निर्भर करता है। निगरानी नहीं होने से इसके सिलिंडर को तैयार करने में लोहे की हल्की चादर का इस्तेमाल किया जाता है, जिनके ज्यादा प्रेशर पड़ने पर फटने का खतरा रहता है। ऐसे में खुलेआम मौत का सामान लेकर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन भी रोक नहीं लगाता है। कायदे से शासन को गुब्बारे वालों के सिलिंडर की जांच करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed