{"_id":"63407b7ae6bb412ea0057a28","slug":"blackmailed-the-woman-and-raped-her-by-calling-her-in-the-car-city-news-drn424926118","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: युवक ने महिला को ब्लैकमेल कर बुलाया फिर कार में किया दुष्कर्म, इस डर की वजह से मिलने गई थी पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: युवक ने महिला को ब्लैकमेल कर बुलाया फिर कार में किया दुष्कर्म, इस डर की वजह से मिलने गई थी पीड़िता
Sat, 08 Oct 2022 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 05:27 PM IST
सार
महिला का आरोप है कि अकरम ने काफी देर तक उसे कार में घुमाया। इस बीच वह उसे सुनसान इलाके में लेकर चला गया। वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने महिला का नंबर ब्लॉक कर दिया और खुद का फोन भी बंद कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक महिला को युवक ने पहले फोन कर ब्लैकमेल किया। इसके बाद उसके साथ कार में दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर क्लेमेंटटाउन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ क्लेमेंटटाउन कुलवंत सिंह के अनुसार क्षेत्रीय निवासी महिला ने तहरीर में बताया है कि गत 30 सितंबर को उसे एक युवक का फोन आया था।
विज्ञापन
युवक ने अपना नाम अकरम बताया। इस पर महिला ने फोन काट दिया। इसके बाद फिर से उसने फोन किया और कहा कि वह उसे बदनाम कर देगा। कुछ देर बाद वह उसके घर के बाहर ही आ गया। वहां से उसने फोन किया कि वह अंदर आकर बदनाम कर देगा। नहीं तो कार में आ जाए।
विज्ञापन
महिला डर गई और उसके साथ कार में चली गई। महिला का आरोप है कि अकरम ने काफी देर तक उसे कार में घुमाया। इस बीच वह उसे सुनसान इलाके में लेकर चला गया। वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने महिला का नंबर ब्लॉक कर दिया और खुद का फोन भी बंद कर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Paper Leak Case: पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व अधिकारी समेत चार को जमानत, हाकम सिंह की नामंजूर
एसओ ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी अकरम निवासी ढकरानी, विकासनगर के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।