{"_id":"57da26f74f1c1bb53dd49049","slug":"black-marketing-of-rice-caught-by-dm-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़कीः कालाबाजारी कर ले जाया जा रहा सरकारी चावल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़कीः कालाबाजारी कर ले जाया जा रहा सरकारी चावल पकड़ा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 15 Sep 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
सरकारी चावल की कालाबाजारी
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की के पुहाना भगवान मार्ग पर सरकारी राशन की कालाबाजारी एक मामला सामने आया। छापेमारी में 115 कट्टे सरकारी चावल पकड़ा गया है।
विज्ञापन
गुरुवार को रुड़की के पुहाना भगवान मार्ग पर डीएम गोपाल सिंह चौहान ने छापेमारी की। सूचना पर पहुंचे डीएम ने ट्रक की छापेमारी की तो सरकारी राशन के लिए आने वाले चावलों के कट्टे बरामद किए गए।
विज्ञापन
बताया गया कि सरकारी चावल किसी प्राइवेट मिल में ले जाया जा रहा था। जिस ट्रक में यह चावल ले जाया जा रहा था वह भी मिल मालिक का ही है।
गुरुवार सुबह करीब साढ़े बजे डीएम द्वारा की गई छापेमारी में यह ट्रक पकड़ा गया। पुलिस और प्रशासन की टीम जांच में जुट गई है।