फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Black Fungus News in Uttarakhand: Eight New Black Fungus Cases Found in Rishikesh Aiims

उत्तराखंड: एम्स में 24 घंटे के अंदर ब्लैक फंगस के आठ नए मरीज मिले, 25 हुई संक्रमितों की संख्या  

Mon, 17 May 2021 11:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 May 2021 11:16 PM IST
सार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) के केस मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन
Black Fungus News in Uttarakhand: Eight New Black Fungus Cases Found in Rishikesh Aiims
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को ऋषिकेश एम्स में ब्लैक फंगस के आठ नए मरीज मिले हैं। सभी संक्रमितों को ब्लैक फंगस वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। एम्स में अब तक 25 कोविड संक्रमितों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। एक दिन पहले शुक्रवार को ब्लैक फंगस संक्रमित देहरादून निवासी 36 वर्षीय युवक की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


कोविड की दूसरी लहर के बीच ब्लैक फंगस का संक्रमण भी प्रदेश में तेजी के साथ बढ़ रहा है। एम्स ऋषिकेश के ईएनटी विभाग के डॉ. अमित त्यागी ने बताया कि एम्स में भर्ती आठ नए मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि छह संक्रमित उत्तरप्रदेश और दो उत्तराखंड के निवासी हैं। देहरादून जिले के ऋषिकेश के श्यामपुर निवासी 36 वर्षीय पुरुष और ऊधमसिंह नगर निवासी 35 वर्षीय महिला में ब्लैक फंगस का संक्रमण पाया गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: प्रदेश में ब्लैक फंगस से पहली मौत, रिकॉर्ड 17 केस मिले, यूपी के पांच लोग भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अमित त्यागी ने बताया एम्स की 15 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम संक्रमितों की निगरानी और उपचार कर रही है। इसके साथ डायबिटीज जैसी हाई रिस्क श्रेणी की बीमारी से ग्रस्त अन्य संक्रमितों की अनिवार्य रूप से ब्लैक फंगस की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी संक्रमितों को ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए बनाए गए विशेष वार्ड में रखा है। मरीजों में संक्रमण बढ़ने की स्थिति में सर्जरी विभाग की टीम को तैयार रखा गया है। डॉ. अमित त्यागी ने बताया 13 संक्रमितों की आंखों की सर्जरी अब तक की जा चुकी है। 

एक ही अस्पताल में किया जाए ब्लैक फंगस का इलाज

ब्लैक फंगस से संक्रमित सभी मरीजों का एक ही अस्पताल में उपचार किया जाए। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में न रखा जाए। इससे अन्य मरीजों भी संक्रमण फैलने का खतरा रहेगा। वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेते हुए देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ को कहा कि ब्लैक फंगस के रोगियों का पूरा ब्योरा जुटा लिया जाए। 

सोमवार को बैठक लेते हुए उन्होंने जिले में रोजाना 10 हजार से अधिक सैंपल लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों के अनावश्यक इधर-उधर घूमने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसा करने वालों का ब्योरा तैयार कर कार्रवाई की जाए। चकराता में सात, त्यूणी में चार, कालसी में चार, रायपुर में आठ, सहसपुर में नौ और डोईवाला में आठ लोग एंटीजन टेस्ट के बाद पॉजिटिव पाए गए हैं। आंगनबाड़ी ने सोमवार को 59417 लोगों को कम्यूनिटी सर्विलांस किया। इनमें 246 संक्रमण के लक्षण पाए गए। 

दून में एक लाख से ज्यादा हो चुके संक्रमित
राजधानी दून में कोरोना से एक लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। सोमवार को 810 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 101007 पहुंच गई है। दूसरी लहर के दौरान इनमें तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को 7180 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed