फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Black Fungus in Uttarakhand: 17 New Black Fungus Cases Found today

उत्तराखंड: प्रदेश में ब्लैक फंगस के 17 और मरीज मिले, 118 पहुंची संक्रमितों की संख्या

Mon, 24 May 2021 09:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 May 2021 09:45 PM IST
सार

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 118 हो गई है।

विज्ञापन
Black Fungus in Uttarakhand: 17 New Black Fungus Cases Found today
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

उत्तराखंड में सोमवार को देहरादून जिले में 17 और ब्लैक फंगस के मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में ब्लैक फंगस मरीजों की संख्या 118 हो गई है। सोमवार को देहरादून जिले में 17 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब तक नौ मरीजों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


देहरादून: ब्लैक फंगस के इंजेक्शन के लिए शाम तक करना पड़ा इंतजार, रामपुर और ऋषिकेश से भी दून पहुंचे कई तीमारदार
विज्ञापन


यह है स्थिति 
जिला                        मरीज      मौत
देहरादून                   114             07
ऊधमसिंह नगर          03               01
नैनीताल                    01                01
कुल                         118               09

ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए 100 बेड तैयार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) के मरीजों के लिए 100 बेड तैयार किए गए हैं। एम्स में ब्लैक फंगस के गंभीर मरीजों के लिए 10 बेड का आईसीयू वार्ड भी बनाया गया है।  

प्रदेश में लगातार बढ़ रही ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या के मद्देनजर उनके लिए आरक्षित बेड की संख्या को बढ़ाकर 100 कर दिया गया है। वर्तमान में एम्स में ब्लैक फंगस के 70 मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों की निगरानी, जांच और उपचार के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।

हॉस्पिटल अफेयर्स के डीन प्रो. यूबी मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में एम्स में ब्लैक फंगस के 70 मरीज भर्ती हैं। कोविड पॉजिटिव और कोविड निगेटिव रोगियों को अलग-अलग वार्डों में रखा गया है। ब्लैक फंगस के मरीजों की सर्जरी के लिए अलग-अलग ऑपरेशन थियेटर आरक्षित किए गए हैं। मरीजों के लिए 10 आईसीयू वार्ड समेत कुल 100 बेडों की व्यवस्था की गई है।

एम्स ने राज्य सरकार से मांगी पर्याप्त दवा
एम्स में लगातार ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती हो रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के हिसाब से दवा और इंजेक्शनों की कमी हो सकती है, इसलिए एम्स प्रशासन ने सरकार से मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवा और इंजेक्शन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। ब्लैक फंगस के इलाज में विशेष एंटी फंगल दवा और इंजेक्शन का प्रयोग होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed