फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BKTC acts; strict rules to be framed for counting donations

Dehradun News: बीकेटीसी चेता, दान गणना के लिए बनेंगे सख्त नियम

Fri, 17 Jul 2026 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
BKTC acts; strict rules to be framed for counting donations
देहरादून। बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण सामने आने के बाद अब बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) दान गणना के लिए सख्त नियम बनाएगी। गणना के लिए बकायदा टाइम टेबल तय होगा और गणना कक्ष में प्रवेश करने व बाहर आने से पहले चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन

राम मंदिर अयोध्या में चढ़ावा चोरी के खुलासे के बाद बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामला सामने आया। इस मामले में आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को निलंबित करने के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की त्रिस्तरीय जांच चल रही है। बीकेटीसी की ओर से गठित चार सदस्यीय समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी दी है। इस रिपोर्ट में अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई। जल्द ही बीकेटीसी की ओर से इन कर्मचारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। आने वाले समय में मंदिर में इस तरह के मामले न हो, इसके लिए बीकेटीसी सख्त नियम बनाएगी। गणना ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों की अलग से पहचान हो सके। इसके अलावा गणना ड्यूटी के लिए टाइम टेबल तय होगा। उसके आधार पर कर्मचारी गणना कक्ष में जाएंगे। कक्ष में प्रवेश करने और बाहर आने से पहले चेकिंग भी की जाएगी। जिन कर्मचारियों व अधिकारियों को गणना ड्यूटी में लगाया जाएगा, उनका पिछड़ा रिकॉर्ड को देखा जाएगा। नए नियमों के बीकेटीसी एक कमेटी गठित करेगी।
विज्ञापन

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कहना है मंदिर में गणना के लिए कड़े नियम बनाएंगे। दान व चढ़ावे की राशि मंदिरों के बेहतर व्यवस्था व तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा। भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed