{"_id":"5b65c63992ef58f3f68bbd813b7c280a","slug":"bjym-protest-against-petrol-pump-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप लगा रहे जनता को चूना, भड़की भाजयुमो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप लगा रहे जनता को चूना, भड़की भाजयुमो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 12 Oct 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों में घटतौली की शिकायतों के खिलाफ महानगर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बाट-माप तोल विभाग में प्रदर्शन कर धरना दिया। भाजयुमो ने घटतौली रोकने के लिए पेट्रोल पंपों में छापामारी अभियान चलाने की मांग की है। जल्द घटतौली न रुकने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
पंप संचालकों पर घटतौली का आरोप
सोमवार दोपहर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ता विभाग के कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए घटतौली की समस्या खत्म करने की मांग की। कहा कि एक तरफ राज्य सरकार ने राजस्व बढ़ाने के नाम पर पेट्रोल के दाम एकाएक पांच रुपये बढ़ा दिए।
विज्ञापन
वहीं, शहर में कई पेट्रोल पंप संचालक घटतौली कर रहे हैं। ऐसी शिकायतें लगातार आ रही हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी इस पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पिछले महीने संयुक्त उपायुक्त खाद्य आपूर्ति ने पेट्रोल पंपों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे। कुछ को छोड़कर बाकी पेट्रोल पंप वालों ने सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष विपिन राणा, मयंक गर्ग, राकेश पंवार, हिमांशु पैन्यूली, पवन त्रिपाठी, दीपक नैथानी, दिनेश प्रसाद सती, गिरीश भट्ट आदि शामिल रहे।