फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjym oppose end of employment allowance.

बेरोजगारी भत्ता खत्म करने पर फूटा भाजयुमों का गुस्सा

Thu, 28 Jul 2016 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 28 Jul 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
bjym oppose end of employment allowance.
बेरोजगारी भत्ता खत्म करने पर भाजयुमों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। - फोटो : AmarUjala

बेरोजगारी भत्ता खत्म करने के फैसले से खफा भाजयुमो प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आया है। बृहस्पतिवार को भाजयुमो ने दून समेत प्रदेश भर में जगह-जगह मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला दहन किया।

विज्ञापन


भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता महानगर कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता लैंसडौन चौक पहुंचे और प्रदर्शन किया। जहां प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार लगातार युवाओं के हितों से खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन


सरकार पर लगाया रोजगार में कटौती का आरोप
युवाओं को रोजगार और शिक्षा की सुविधाएं बढ़ाने के बजाय सरकार इसमें कटौती कर रही है। बेरोजगारी भत्ता बंद कर सरकार ने जता दिया कि वह युवाओं की विरोधी है। प्रदर्शनकारियों में मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, जीएमएस मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, शुभम नेगी, सचिन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाजयुमो परवादून कार्यकर्ताओं ने भी जिलाध्यक्ष संतोष सेमवाल के नेतृत्व में रायपुर रोड स्थित शांति विहार चौक पर मुख्यमंत्री और सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को बेरोजगारों और युवाओं का विरोधी करार दिया।


जिलाध्यक्ष सेमवाल ने कहा कि प्रदेश की सरकार लगातार युवाओं के साथ छल कर रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो भाजयुमो सड़कों पर उग्र आंदोलन करेगा। प्रदर्शनकारियों में दिनेश पंवार, संदीप, शाकुल उनियाल, उज्ज्वल नेगी, राजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed