{"_id":"6a74eb49107abe8b510e8f56","slug":"bjps-two-month-action-plan-mlas-to-convey-their-requirements-directly-to-the-cm-dehradun-news-c-5-drn1043-1036034-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Politics: भाजपा का दो माह का एक्शन प्लान, विधायक सीधे सीएम को बताएंगे अपनी जरूरत, इस पर रहेगा फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Politics: भाजपा का दो माह का एक्शन प्लान, विधायक सीधे सीएम को बताएंगे अपनी जरूरत, इस पर रहेगा फोकस
Fri, 07 Aug 2026 02:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:28 PM IST
सार
भाजपा का दो माह का एक्शन प्लान तैयार हो गया है। विधायक सीधे सीएम को अपनी जरूरत बताएंगे।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : सूचना
विस्तार
दिल्ली में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में संगठन और सरकार दो माह का एक्शन प्लान लेकर लौटे हैं। सभी विधायक अपने क्षेत्र में रहते हुए मानसून की विषम परिस्थितियों में लोगों की जरूरत का ख्याल रखते हुए दुख-दर्द के सहभागी बनेंगे। अपने स्थानीय चुनावी वादों को धरातल पर उतारने के लिए सीधे सीएम कार्यालय से संपर्क में रहेंगे ताकि सरकार तत्काल लोगों की आवश्यकताओं व समस्याओं का समाधान कर सके।
विज्ञापन
कोर कमेटी की बैठक में फोकस इस बात पर भी था कि संगठन राज्य के कोर वोटर को छिटकने नहीं दें। हर उस पुराने कार्यकर्ता तक पहुंच बनाई जाए जो किसी न किसी वजह से खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। अगले दो माह के संगठन के कार्यक्रमों का तानाबाना भी इसी तरह से बुना गया है ताकि इस बात पर जोर रहे कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता तय कार्यक्रमों में जुटें।
विज्ञापन
इस दौरान विधायक, संगठन के पदाधिकारियों, दायित्वधारियों की सक्रियता और गतिविधियों की बाहरी तौर पर संघ भी निगरानी करेगा। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों का भी इस बात पर जोर था कि विधायक अपने क्षेत्र में और अधिक सक्रिय रहें और जनसहभागिता बढ़ाएं।
विज्ञापन
जातिगत नहीं वर्गों पर होगा फोकस
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों से जुड़ने का भाजपा का फोकस जातिगत नहीं विभिन्न वर्गों पर होगा। महिलाओं को कैसे साथ जोड़ा जाए। सितंबर माह से अग्निवीर का पहला बैच रिटायर होकर वापस आना शुरू हो जाएगा। सरकार देखेगी कि इन्हें कैसे अग्निवीर सेल के माध्यम से रोजगार से जोड़ा जाए। पूर्व सैनिकों की बड़ी संख्या को देखते हुए भाजपा नए सिरे से उनके लिए रणनीति बना रही है। अन्य वर्गों पर भी फोकस के साथ संगठन विभिन्न कार्यक्रम करेगा।
ये भी पढे़ं...Haridwar Kanwar Yatra: अनिशा बानो और तमन्ना मलिक ने उठाई कांवड़, भगवा चादर ओढ़ाकर महिलाओं का किया गया सम्मान
विपक्ष की 23 सीटों के मतदाताओं को भी साधने पर जोर
2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा जिन 23 सीटों पर नहीं जीत पाई थी, उनके मतदाताओं को भी साधने पर जोर दिया गया है। कोर कमेटी की बैठक में इन सभी सीटों के लिए रणनीति बनाने पर मंथन हुआ। तय हुआ कि संगठन इन सभी जगहों पर अगले छह माह तक पूरी सक्रियता से काम करेगा। सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने से लेकर वरिष्ठ नेता यहां प्रवास करेंगे। इस दौरान इन सीटों के लिए संगठन सक्रियता, धरातल पर पकड़ के आधार पर मजबूत चेहरों की भी तलाश करेगा।