{"_id":"61d73d025a4f8b70af78eae2","slug":"bjp-workers-burnt-effigy-of-punjab-government-dehradun-news-drn4009688154","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाईयों ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाईयों ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला-
विज्ञापन
07 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर पंजाब सरकार का पुतला फूंकते भाजपा कार्यक?
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कांग्रेस सरकार की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर फिरोजपुर में होने वाली रैली के दौरान हुए खिलवाड़ का भाजपाईयों ने जमकर विरोध किया। आक्रोशित भाजपाईयों ने पंजाब सरकार का पुतला फूंककर आक्रोश जताया।
बृहस्पतिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज डोबरियाल के नेतृत्व में भाजपाई लक्ष्मणझूला स्थित शिवचौक पर एकत्रित हुए। गुस्साए भाजपाईयों ने पंजाब के कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। भाजपाईयों ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार की नियत और घटिया सोच साफ झलकती है, वह इस तरह के निम्न स्तर के कार्यों को करने से भी गुरेज नहीं करती है। उन्हें देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की भी कोई फिक्र नहीं।
इस मौके पर देवेंद्र पयाल, विनीता नौटियाल, बबली देशवाल, बाला देवी, त्रिवेंद्र नेगी, सुरजीत राणा, मीना श्रीवास्तव, शकुंतला तड़ियाल, श्याम वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
भाजपाईयों ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक से गुस्साए भाजपाईयों ने नेपाली फार्म में पंजाब सरकार का पुतला फूंका। भाजपाईयों ने पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाकर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
श्यामपुर मंडलाध्यक्ष गणेश रावत ने पंजाब सरकार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को खतरे में डालने का आरोप लगाया। कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से कहे गए वाक्य कि अपने मुख्यमंत्री को थैंक्स कहना कि मैं जिंदा एयरपोर्ट पहुंच गया हूं उनके क्रोध और अपमान को दर्शाता है। वहीं राष्ट्रपति से पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की भी मांग की। इस दौरान ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, जिला सहमीडिया प्रभारी नीलम चमोली, रवि शर्मा, भूपेंद्र रावत, राम बहादुर क्षेत्री, राजेश जुगलान, लक्ष्मी सेमवाल, बिजेंद्र राणा, मुनींद्र गैरोला, सुशीला नेगी, अंजलि रावत आदि रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पंजाब सरकार का पूतला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का पूतला जलाया। कहा कि पंजाब सरकार ने साजिशन सुरक्षा व्यवस्था में खामियां की है।
बृहस्पतिवार को भानियावाला थानो चौक में नगर मण्डल अध्यक्ष विनय कंडवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि पंजाब सरकार ने देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संवेदनहीनता का प्रदर्शन किया। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में पंजाब सरकार के खिलाफ आक्रोश है। प्रदर्शन में सभासद संदीप नेगी, राजेश भट्ट, संपूर्ण रावत,अभिषेक लोधी, मनोज कुमार,मुकेश पंवार आदि मौजूद थे।