{"_id":"57addd634f1c1b8e34ee6196","slug":"bjp-worker-protest-with-mla-sahdev-pundeer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की बदहाली पर भड़के भाजपाई, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की बदहाली पर भड़के भाजपाई, किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 12 Aug 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाली पर भाजपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। विधायक सहदेव पुंडीर के नेतृत्व में शिवालिक मंडल के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार बाईपास स्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता वाईएस राजवंशी के न मिलने पर सहायक अभियंता केके उनियाल को ज्ञापन सौंपा। जल्द सड़कों का निर्माण न होने पर मुख्य अभियंता के कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विधायक सहदेव पुंडीर और शिवालिक मंडल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बुटोला ने बताया कि क्षेत्र की सड़कें काफी समय से क्षतिग्रस्त हैं। प्रस्ताव भेजने के बाद भी विभाग द्वारा निर्माण नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया कि भुड्डी के रतनपुर चौक से पाल बस्ती मार्ग, रतनपुर मल्हान पुलिया पर एप्रोच रोड, कारवारी मानक सिद्ध मंदिर मार्ग, चंद्रबनी से पित्थूवाला मार्ग, बनियावाला, आर्केडिया, पितांबरपुर के आंतरिक मार्गों समेत बडोवाला, परवल, ठाकुरपुर, धारावाली आदि मार्गों पर निर्माण कराया जाना जरूरी है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो वे मुख्य अभियंता के कार्यालय का घेराव करेंगे। इस दौरान ओमवीर राघव, खेमचंद गुप्ता, विपिन कुमार, रामपाल राठौर, दीपक थपलियाल, दयानंद जोशी, मनीष गुप्ता, कुसुम सकलानी, पारेश्वरी रतूडी, सतपाल बुटोला, राजेंद्र सिंह नेगी, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन