फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP will soon announce candidates for five seats in Uttarakhand politics read all updates in hindi

Uttarakhand: बीजेपी प्रदेश की पांच लोस सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करेगी जल्द, आज नई दिल्ली में बैठक

Thu, 29 Feb 2024 10:51 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 29 Feb 2024 10:51 AM IST
सार

 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में मंथन होगा। केंद्रीय नेतृत्व सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से फीडबैक लेगा। वहीं प्रदेश चुनाव अभियान समिति ने 55 नामों पर विचार किया था।

विज्ञापन
BJP will soon announce candidates for five seats in Uttarakhand politics read all updates in hindi
सीएम धामी और साथ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा जल्द कर सकती है। आज बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक होनी है, जिसमें भेजे गए नामों के पैनल पर विचार होगा। इससे पहले बुधवार की शाम केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व से फीडबैक लेगा। इस बैठक के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार दिल्ली पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को प्रदेश चुनाव अभियान समिति की बैठक में पार्टी ने पांचों सीटों पर टिकट के दावेदारों के नामों पर विचार-विमर्श हुआ। चर्चा के बाद 55 नाम पैनल में शामिल किए गए। हालांकि पार्टी ने पैनल में कम से कम पांच और अधिकतम नौ नाम शामिल होने की जानकारी दी। लेकिन सूत्रों का कहना है कि प्रत्येक सीट पर अधिकतम तीन नामों का पैनल भेजा गया है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशियों की जो पहली सूची जारी करेगी, उसमें उत्तराखंड की पांचों सीटों के प्रत्याशियों के नाम हो सकते हैं। ऐसा इसलिए कि पहले चरण चुनाव वाले राज्यों में उत्तराखंड शामिल है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में उत्तराखंड से भेजे गए नामों के पैनल पर विचार विमर्श होगा। नामों के इस पैनल पर बोर्ड प्रदेश सरकार और संगठन की राय के आधार पर निर्णय लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर सीट पर दावेदारों की लंबी कतार

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर बेशक कद्दावर नेता काबिज हैं, लेकिन उन्हें टिकट को लेकर दूसरे दावेदारों से खुली चुनौती मिल रही है। हरिद्वार पौड़ी और टिहरी लोकसभा सीट पर दावेदारी को लेकर ज्यादा मारामारी है। पौड़ी गढ़वाल लोस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सांसद हैं। इस सीट पर सांसद व केंद्रीय राजनीति में तगड़ा रसूख रखने वाले राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी के नाम चर्चा है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम भी इस सीट के दावेदारों में शामिल है।

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण व दीप्ति रावत के नामों की चर्चा है। हरिद्वार सीट से पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक सांसद हैं और इस बार भी टिकट को लेकर आश्वस्त हैं। लेकिन उनकी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक, स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता समेत कई अन्य नेताओं की दावेदारी सामने आई है।

ये भी पढ़ें...Haldwani: एसएसपी ने मलिक से चार घंटे में पूछे 125 से अधिक सवाल, मास्टरमाइंड ने सभी को अपने जवाबों में घुमाया

टिहरी लोस सीट पर सांसद महारानी राज्यलक्ष्मी शाह भी अपनी उम्मीदवारी को लेकर बेशक आश्वस्त हों, लेकिन उनकी सीट पर भी कई महिला दावेदारों की नजर है। सोना सजवाण, नेहा जोशी के अलावा कई और नाम दावेदारों में शामिल माने जा रहे हैं। ऊधमसिंह नगर-नैनीताल लोस सीट पर सांसद अजय भट्ट भी टिकट को अपने टिकट को लेकर आश्वस्त दिख रहे हैं। मगर यहां भी कई दिग्गज नेताओं ने टिकट के लिए दावा ठोका है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य समेत कई नेताओं के नाम सामने आए हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed