फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   bjp will raise speaker issue in special assembly session.

हंगामेदार होगा विधानसभा का विशेष सत्र, सरकार को घेरेगी भाजपा

Wed, 20 Jul 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
bjp will raise speaker issue in special assembly session.
अजय भट्ट - फोटो : AmarUjala

विधानसभा का बृहस्पतिवार से शुरू होने वाला दो दिवसीय सत्र में जमकर हंगामा होने वाला है। भाजपा सरकार को बजट, विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, एससी-एसटी उप योजना की राशि को खर्च न किए जाने सहित अन्य मुद्दों पर घेरने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन



प्रतिपक्ष के नेता व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बुधवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सदन में भाजपा सरकार से पूछेगी कि वह कौन सा बजट लाना चाह रही है? सरकार ने तो कोर्ट में शपथ पत्र देकर कहा है कि उसका बजट पास हो चुका है। अगर 18 मार्च को सरकार का बजट पास हो गया था, तो इसे लाए जाने की क्या आवश्यकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि केंद्र पैसा नहीं दे रहा है। अगर केंद्र सरकार ने पैसा नहीं दिया तो अप्रैल से जुलाई माह तक का काम कैसे चला? स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री अपनी फर्जी घोषणाओं की मानीटरिंग नहीं कर पा रहे हैं और बजट नहीं होने का रोना रो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल मई माह में सरकार ने 2340 करोड़ रुपये के सापेक्ष में 758 करोड़ रुपये का व्यय किया है, जो कि स्वीकृत राशि का 30 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के पुस बजट का कोई प्लान नहीं: भट्ट

bjp will raise speaker issue in special assembly session.
ajay bhatt - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि सरकार के पास बजट का कोई प्लान नहीं है। दिसंबर-जनवरी माह तक जिला योजना बन जानी चाहिए, लेकिन अभी तक सिर्फ देहरादून का जिला प्लान ही तैयार हो पाया है। भट्ट ने कहा कि वित्त वर्ष 2015-16 में अनुसूचित जाति उप योजना के तहत आवंटित 334.13 करोड़ रुपये में से सरकार ने 99.27 करोड़ रुपये की खर्च किया है।

एससी छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए 17.05 करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ था, सरकार ने आज तक इस मद में धन ही अवमुक्त नहीं किया है। इसी तरह से अनुसूचित जन जाति उप योजना के तहत 128.22 करोड़ रुपये स्वीकृत किया था, लेकिन खर्च 77.94 करोड़ रुपये हुआ है। बाकी पैसा कहां गया?

यह मात्राकृत पैसा है इसका उपयोग दूसरी जगह पर नहीं किया जा सकता है। सरकार ने ऐसा करके अनुसूचित जाति एवं जनजाति उपयोजना अधिनियम 2013 का उल्लंघन किया है। इसके उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज होना चाहिए। भट्ट ने कहा कि इन सभी मुद्दों पर हम सरकार से जवाब मांगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed