फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   BJP will make government in uttarakhand after PM modi foreign visit.

पीएम मोदी की देश वापसी के बाद उत्तराखंड में सरकार बनाएगी भाजपा

Tue, 29 Mar 2016 08:34 AM IST
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Mar 2016 08:34 AM IST
सार

  • बजट सत्र के दूसरे चरण से पहले पूरी कर ली जाएगी प्रक्रिया।
  • कांग्रेस के कम से कम आधा दर्जन और विधायक कर सकते हैं बगावत।

विज्ञापन
BJP will make government in uttarakhand after PM modi foreign visit.
नरेन्द्र मोदी

विस्तार

उत्तराखंड में सरकार बनाने के सवाल पर भारतीय जनता पार्टी में उच्च स्तर पर सहमति बन गई है। सरकार के भावी स्वरूप, मुख्यमंत्री पद, समर्थन देने वाले विधायकों और पार्टियों की भूमिका जैसे सवालों पर मंथन का सिलसिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन देशों की यात्रा के बाद स्वदेश वापसी के बाद शुरू होगा।
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा नहीं चाहती कि राज्य में लगाए गए राष्ट्रपति शासन पर संसद की सहमति लेने की प्रक्रिया अपनानी पड़े। पार्टी के पास राज्यसभा में बहुमत नहीं है, इसलिए 25 अप्रैल से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण से पहले ही सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि इस बीच राज्य में लगाए गए राष्ट्रपति शासन और कांग्रेस के बागी विधायकों की सदस्यता पर अदालत भी अपना रुख साफ कर चुका होगा। इसके अलावा इसी दौरान पार्टी के रणनीतिकार कांग्रेस के इतर अन्य दलों और निर्दलीय विधायकों का मन टटोल चुके होंगे। इस बीच पार्टी को उम्मीद है कि सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू होने पर कांग्रेस के सतपाल महाराज खेमे के माने जाने वाले आधा दर्जन विधायक भी बगावत की राह पकड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार नहीं बनाने पर होगी भाजपा को मुश्किल

BJP will make government in uttarakhand after PM modi foreign visit.
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
पार्टी के अतिविशिष्ट सूत्र ने बताया कि पार्टी उत्तराखंड में अपनी अगुवाई में सरकार बनाएगी। सरकार नहीं बनाने पर राज्य में लगाए गए राष्ट्रपति शासन के लिए संसद की सहमति हासिल करनी होगी। राज्यसभा में सरकार के पास बहुमत नहीं है। इसके अलावा एकजुट विपक्ष पहले से ही सरकार को इस मुद्दे पर उच्च सदन में पटखनी देने के मूड में है।

इसलिए पार्टी के पास सरकार बनाने के अलावा कोई चारा नहीं है। अगर सत्र का दूसरा चरण शुरू होने से पहले ही राज्य में नई सरकार का गठन हो गया तो राष्ट्रपति शासन पर संसद की सहमति हासिल करने की मजबूरी खत्म हो जाएगी।

गौरतलब है कि पीएम मोदी 30 मार्च से 3 अप्रैल तक बेल्जियम, अमेरिका और सऊदी अरब की यात्रा पर होंगे। पीएम मोदी 4 अप्रैल को स्वदेश लौटेंगे। इसके बाद भावी सरकार के गठन की रूपरेखा तय होगी।

टूटेंगे सतपाल समर्थक कांग्रेस विधायक!

BJP will make government in uttarakhand after PM modi foreign visit.
सतपाल महाराज - फोटो : AmarUjala
भाजपा सूत्रों की मानें तो सरकार गठन का सिलसिला शुरू होने पर कांग्रेस के कम से कम आधा दर्जन और विधायक पार्टी से बगावत करेंगे। ये विधायक लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थामने वाले नेता सतपाल महाराज के खेमे के माने जाते हैं।

सूत्रों का कहना है कि जब कांग्रेस के 9 विधायक टूटे थे, तब इन विधायकों ने भी बगावत करने पर हामी भर ली थी। इन्हें कांग्रेस नेतृत्व मनाने में सफल रहा था। पार्टी सूत्रों का दावा है कि ये विधायक जरूरत पड़ने पर भाजपा के साथ आएंगे। इसके अलावा पार्टी की बसपा, निर्दलीय और यूकेडी विधायकों पर भी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed