{"_id":"587fc8f14f1c1ba73feff3d5","slug":"bjp-will-announce-6-more-candidate-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की 6 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की सूची आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की 6 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की सूची आज
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 19 Jan 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
पंजाब, गोवा के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा 6 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को सूची जारी कर सकती है। भाजपा अभी तक 64 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, जबकि देहरादून जनपद की तीन धर्मपुर, चकराता और विकासनगर और नैनीताल जनपद की तीन विधानसभा भीमताल, रामनगर और हल्द्वानी पर निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार पार्टी ने चुनाव सीमित के स्तर से तैयार पैनल और आंतरिक सर्वेक्षण के बाद भी फैसला नहीं पाने की स्थिति में रैपिड सर्वे भी करवाया है।
विज्ञापन
विकासनगर से पूर्व विधायक मुन्ना चौहान और चकराता से उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान रेस में हैं। धर्मपुर विधानसभा से मेयर विनोद चमोली, महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, कैंट के पूर्व उपाध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी के बीच टक्कर है। हल्द्वानी से रेनु अधिकारी और हेमंत गोस्वामी के बीच पेच फंसा है। रामनगर से पूर्व विधायक अमृता रावत या नए चेहरे पर विचार चल रहा है। एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है।
विज्ञापन