फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp trying to become largest party in the world.

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने की तैयारी में भाजपा

Thu, 18 Dec 2014 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Dec 2014 09:32 PM IST
विज्ञापन
bjp trying to become largest party in the world.

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सदस्यता महाअभियान के राष्ट्रीय प्रमुख दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा आगामी एक अप्रैल को इतिहास लिखेगी। उस दिन चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को पीछे छोड़कर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी।

विज्ञापन


कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी में इस समय 6.48 करोड़ प्राथमिक सदस्य हैं। लेकिन वहां लोकतांत्रिक परंपरा नहीं है और उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को भी सदस्य बनाया हुआ है। भाजपा सरकारी कर्मचारियों को पार्टी का सदस्य नहीं बनाएगी।
विज्ञापन


कहा कि देश में भाजपा के प्राथमिक सदस्य 3.60 करोड़ हैं जिन्हें बढ़ाकर 10 करोड़ किया जाना है।

उत्तराखंड में सदस्यता अभियान की समीक्षा करने आए दिनेश शर्मा ने कहा कि मैंने 12 राज्यों में अभियान की समीक्षा की है, जनता का आकर्षण भाजपा की तरफ लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2015 को सदस्यता वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। यह अभियान 31 मार्च को समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी कहा कि सक्रिय सदस्यों की संख्या केवल 50 प्रतिशत ही बढ़ाई जाएगी। अभी इनकी संख्या छह लाख हैं, जिसे बढ़ाकर केवल 10 लाख किया जाएगा।

बंगाल में भाजपा का रिकॉर्ड सदस्य बनाने का दावा

bjp trying to become largest party in the world.

सदस्यता अभियान प्रमुख दिनेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड दोनों में मिलाकर अभी तक 42 लाख से भी ज्यादा सदस्य बनाए जा चुके हैं। उत्तराखंड में अब तक 5.81 लाख पार्टी सदस्य थे। पहले लक्ष्य 15 लाख तय किया था मगर अब 25 लाख सदस्य बनाए जाने का निर्णय हुआ है।

राष्ट्रीय प्रमुख ने अन्य राज्यों का भी ब्योरा दिया। कहा कि पश्चिम बंगाल में कुल 33 हजार पार्टी सदस्य थे। अब यह संख्या 8 लाख से ज्यादा पहुंच गई। रिकॉर्ड यह बना कि एक ही दिन में बंगाल में सवा लाख सदस्य बने। त्रिपुरा में प्रत्याशी नहीं मिलते थे लेकिन स्थानीय निकायों के चुनाव में पार्टी को 24.50 प्रतिशत वोट मिले।

असम में कुल डेढ़ लाख पार्टी सदस्य थे लेकिन एक महीने के अभियान में यह आंकड़ा छह लाख पार कर गया। दिल्ली में प्राथमिक सदस्यों की संख्या ढाई लाख थी, यहां भी 15 लाख से ज्यादा सदस्य बन चुके हैं। कहा कि ये हालात तो तब हैं जब पार्टी ने चुनावी राज्यों में सदस्यता बंद की हुई है।

बदल गए सक्रिय सदस्य बनने के मानक

bjp trying to become largest party in the world.

भाजपा ने अपने संविधान में संशोधन करते हुए इस बार सक्रिय सदस्य बनाने के मानक बदले हैं। अब तक सक्रिय सदस्य बनने के लिए 25 प्राथमिक सदस्य बनाने का प्रावधान था। अब वही सक्रिय सदस्य बन सकता है जो 100 प्राथमिक सदस्य बनाएगा।

दैवी आपदा पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि शांत वादियों वाले प्रदेश में भी कानून व्यवस्था का ध्वस्त होना आश्चर्य में डालता है। पुलिस के सामने ही कैदी तो भाग ही रहे हैं लेकिन हथियारों का लुटना और ज्यादा शर्मनाक है।

कहा कि आपदा के बाद इतनी राहत सामग्री प्रदेश को मिली, पर सरकार उसका पूरा उपयोग पीड़ितों के लिए नहीं कर सकी। प्रदेश सरकार को दैवी आपदा पर श्वेतपत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने प्रदेश के वार्षिक प्लान, विशेष औद्योगिक पैकेज को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed