उत्तराखंड: त्रिशक्ति सम्मेलन में नहीं आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, इस वजह से स्थगित हुआ कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हल्द्वानी में 9 फरवरी को प्रस्तावित त्रिशक्ति सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। सम्मेलन के लिए एमबी इंटर कॉलेज में मंच लगभग तैयार कर दिया गया था, बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की सफलता के लिए भूमि पूजन भी होना था।
त्रिशक्ति सम्मेलन के लिए बूथ स्तर तक बैठकें की गईं थीं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री नहीं आएंगे। चूंकि रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 फरवरी को सभा हैं, इस कारण पार्टी के लोग रुद्रपुर की सभा की तैयारी करेंगे।
प्रधानमंत्री की सभा के बाद त्रिशक्ति सम्मेलन के लिए आगे की तिथि निर्धारित की जाएगी। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट का कहना है कि सम्मेलन स्थगित होने की जानकारी मिली है। इधर, सम्मेलन की तैयारी में लगे कार्यकर्ता योगी आदित्यनाथ के नहीं आने से मायूस हो गए हैं।
प्रधानमंत्री करेंगे सहकारिता विभाग की योजना का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर भाजपा संगठन के साथ ही सरकारी मशीनरी भी सक्रिय हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सहकारिता मंत्री के साथ ही कमिश्नर, आईजी ने जनसभा के लिए पुलिस लाइन मैदान और मोदी मैदान का निरीक्षण किया।
14 फरवरी को प्रस्तावित जनसभा में सहकारिता विभाग की 3400 करोड़ रुपयों की योजना का प्रधानमंत्री शुभारंभ करेंगे। रुद्रपुर में प्रधानमंत्री मोदी की सभा की तैयारियां हो रही हैं। प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 फरवरी को कार्यक्रम प्रस्तावित है।
सहकारिता विभाग की 3400 करोड़ रुपयों की योजना का शुभारंभ करेंगे, जो बेरोजगारों के लिए बड़ी सौगात होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 10 फीसदी आरक्षण सवर्णों को दिया है और अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों का आरक्षण कम नहीं किया है। रोजगार के अवसर भी बढ़ाए हैं।