फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP State Working Committee meeting Manohar Lal Khattar Statement on Constitution

भाजपा कार्यसमिति की बैठक: मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, संविधान बदलने के आरोप पर कही बड़ी बात

Mon, 15 Jul 2024 08:33 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Jul 2024 08:33 PM IST
सार

Uttarakhand News: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका एक तंत्र झूठ बोलने और लोगों को भ्रमित करने का काम करता है।

विज्ञापन
BJP State Working Committee meeting Manohar Lal Khattar Statement on Constitution
भाजपा कार्यसमिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अगर बाबा भीमराव आंबेडकर भी दोबारा जन्म लेकर आ जाएं तो संविधान नहीं बदल सकते। उन्होंने कहा कि विपक्ष के इस झूठ का असर लोकसभा चुनाव में हरियाणा के एक वर्ग पर पड़ा है। अब हमें मिलकर घर-घर तक इस झूठ को बेनकाब करना होगा।

विज्ञापन


सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे खट्टर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका एक तंत्र झूठ बोलने और लोगों को भ्रमित करने का काम करता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद हरियाणा का विश्लेषण किया। सामने आया कि कांग्रेस ने पहले तो ये सवाल उठाया कि मोदी को तो सरकार बनाने के लिए 272 सीटों की जरूरत है, ये 400 क्यों मांग रहे हैं। इसके पीछे ये झूठ फैला दिया कि 400 सीटें लाकर ये संविधान बदल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, सीएम ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार, निकाय चुनाव के लिए भरा जोश
 

ये आरक्षण को खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हमारा एक वर्ग ऐसा है, जिस पर इस झूठ का प्रभाव पड़ा है। कहा कि हमें वहां घर-घर जाकर सच्चाई बतानी होगी। उन्हें बताना होगा कि दोबारा से डॉ. भीमराव आंबेडकर भी जन्म लेकर आ जाएं और वो ये कह दें कि संविधान बदल दो तो देश का संविधान नहीं बदला जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में संविधान में 125 से ज्यादा बार संशोधन हुए हैं। कहा, विपक्ष के ऐसे ही झूठ का सच जन-जन के बीच पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed