फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP state in-charge Dushyant Gautam meeting regarding the preparations for body and Lok Sabha elections

Uttarakhand: प्रभारी जिलों में प्रवास करेंगे सभी मंत्री, दुष्यंत गौतम ने ली निकाय और लोस चुनाव की तैयारी बैठक

Thu, 20 Oct 2022 01:30 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 20 Oct 2022 01:30 PM IST
सार

पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम ने 2023 में होने वाले निकाय चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दोनों चुनाव के लिए जनप्रतिनिधियों के क्षेत्र में प्रवास का उद्देश्य सरकार का कामकाज बेहतर करने तथा संगठन की मजबूती है।

विज्ञापन
BJP state in-charge Dushyant Gautam meeting regarding the preparations for body and Lok Sabha elections
उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

धामी सरकार के सभी मंत्रियों को अपने प्रभारी जिलों में न सिर्फ प्रवास करना होगा, बल्कि सरकार में लिए गए अच्छे फैसलों की जानकारी भी जनता के बीच पहुंचानी होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति और प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन और सरकार के बीच समन्वय पर भी जोर दिया गया।

विज्ञापन


तय हुआ कि समय-समय पर पार्टी की बैठकों में मंत्री भी प्रमुखता से शामिल होंगे और सरकार के उन फैसलों की जानकारी देंगे, जिन्हें जनता के बीच ले जाना है। पार्टी प्रभारी ने 2023 में होने वाले निकाय चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों चुनाव के लिए जनप्रतिनिधियों के क्षेत्र में प्रवास का उद्देश्य सरकार का कामकाज बेहतर करने तथा संगठन की मजबूती है। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार के कार्यों, फैसलों और भावी रोडमैप की जानकारी दी। सरकार के सभी मंत्रियों के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार व पार्टी के प्रदेश महामंत्री भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश संगठन बनाएगा प्रवास कार्यक्रम
बैठक में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश संगठन मंत्रियों व विधायकों का प्रवास कार्यक्रम जल्द तैयार करेगा। पार्टी पदाधिकारी और संगठन कार्यकर्ता राज्य सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों, जनहित और लोक कल्याणकारी फैसलों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। जनता की समaस्याएं भी मंत्रियों को बताएंगे। 

ये भी पढ़ें...Dehradun: आपके शहर के इस पार्क की हो चुकी है कायाकल्प, खूबसूरत नजारों के साथ ही देख सकेंगे ये खास शो

धामी जनता और पीएम मोदी की अपेक्षाओं में खरे : गौतम
बैठक के बाद भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीएम धामी जनता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपेक्षा पर खरे उतरे हैं और यह राज्य के लिए सुखद है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने मे जुटी है और निश्चित रूप से मोदी के सपने के अनुरूप ये दशक उत्तराखंड का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed