फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP state committee Will declare In this Month in uttarakhand

उत्तराखंड: इसी महीने भाजपा प्रदेश समिति की घोषणा करेंगे बंशीधर भगत, तैयार करेंगे अपनी टीम

Wed, 12 Feb 2020 11:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 12 Feb 2020 11:18 AM IST
सार

  • जिला समितियों का हुआ एलान, जिलाध्यक्षों के पैनल में से छांटे गए नाम 

विज्ञापन
BJP state committee Will declare In this Month in uttarakhand
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत इसी महीने अपनी टीम की घोषणा करेंगे। उन्होंने प्रदेश कार्यालय में कहा कि इस महीने के आखिर तक नई प्रदेश समिति घोषित हो जाएगी। मंगलवार को पार्टी ने सभी जिला समितियों का भी एलान कर दिया। सभी जिलों से जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी व संयोजक अपने अपने पैनल लेकर पहुंचे थे।

विज्ञापन


प्रदेश पार्टी कार्यालय में दिन भर पैनल में शामिल नामों पर माथापच्ची हुई और जिला कार्यसमिति के लिए नाम तय हुए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बशीधर भगत ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि वे इसी महीने अपनी टीम की घोषणा कर देंगे।
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा संगठन को पूरा करने के लिए ज़िला समितियों का गठन कर दिया गया है। जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों व जिला संयोजकों ने विधायकों की रायशुमारी से पैनल तैयार किए थे, जिनमें कई जिलों की कार्य समिति बना दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात जिलों में 34 विधानसभा क्षेत्रों का तूफानी दौरा करके लौटे भगत ने कहा कि वे देहरादून महानगर, नैनीताल, हरिद्वार, यूएसनगर, टिहरी, उत्तरकाशी जिले में जा चुके हैं। इस सप्ताह के अंत तक वे अपने दौरे का अगला चरण पूरा करेंगे।  


कार्यशाला स्थगित
पार्टी की संगठन बैठकों के चलते बुधवार को प्रदेश कार्यालय में होने वाली जनसंपर्क अधिकारियों की कार्यशाला को स्थगित कर दिया गया है। अब यह कार्यशाला बाद में होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed