फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP spreading religious hysteria to divert attention from issues: Lakshmi

मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धर्म उन्माद फैला रही भाजपा : लक्ष्मी

Tue, 20 Jun 2023 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
BJP spreading religious hysteria to divert attention from issues: Lakshmi
कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल ने कहा कि धांधली, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा धर्म उन्माद फैला रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सोमवार को डाकपत्थर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस चुके हैं। जनता भाजपा की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश में नौकरियों की खरीद-फरोख्त खुलेआम चल रही है। प्रदेश का युवा मूल मुद्दों रोजगार, नौकरी, बिजली, महंगाई पर ध्यान देने लगा है। जिससे भाजपा सरकार घबराई हुई है।
विज्ञापन

मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सांप्रदायिक मुद्दों को तूल दिया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क कर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र शर्मा ने की। संचालक एडवाकेट हर्शुल शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव विकास शर्मा, अजमेर राठौर, भुवन पंत, डीके बनर्जी, मोहम्मद रफी, तनवीर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शोक प्रकट किया
बैठक में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

--
मरीजों को वितरित किए फल
विकासनगर/सहसपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस के मौके पर सीएचसी सहसपुर में मरीजों को फल वितरित किए। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक रही। यात्रा ने देश को संदेश दिया है। इस मौके पर हरमान सिंह, अमित पंवार, मोइन खान, अशोक नेगी, कालूराम, हरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विकासनगर ने भी उप जिला अस्पताल विकासनगर में मरीजों को फल बांटे। मरीजों के शीघ्र लाभ की कामना की। ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव कुमार, शहर अध्यक्ष कितेश जयसवाल, राजीव शर्मा, आशीष पुंडीर, नीरज अग्रवाल, धीरज बॉबी नौटियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed